विश्व पर्यावरण दिवस पर हरिहर परिक्षेत्र में फलदार, देव एवं छायादार पौधों का किया गया रोपण

बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज़) विश्व पर्यावरण दिवस पर आज हरिहर परिक्षेत्र में श्रीमती करुणा पांडेय ज्वाइन डायरेक्टर नगर निगम एवं श्रीमती रेणुका पिंगला अधिकारी समाज विभाग नगर निगम बिलासपुर रेखा मदन मोहन गुल्ला एवं लाफ्टर क्लब महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारी प्रकाश जोशी,वर्षा

कोंनहरे मय युवा भारत के संयोजक यादव जी सहित हरिहर ऑक्सीजन महिला विंग के नेतृत्व में अतिथियों व सदस्यों ने फलदार, देव एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर निरंतर सेवा का संकल्प लिया गया। विदित हो कि हरिहर ऑक्सीजोन विगत ,5 वर्ष से पौधरोपण के साथ सेवा जतन के साथ कार्य कर रहा है।
आज अतिथियों के साथ हरीहर समिति ने विश्व पर्यावरण दिवस पर निम्न प्रमुख कार्य पर संकल्प लिया गया।
पेड़-पौधे लगाना और उनकी देखभाल करना। जीवन मे प्लास्टिक के उपयोग को कम करने और इसके विकल्पों को बढ़ावा देना।
जल संसाधनों का संरक्षण और इसके उपयोग को कम करना। ऊर्जा की बचत और अक्षय ऊर्जा स्रोतों का उपयोग करना।
पर्यावरण के महत्व और इसके संरक्षण के तरीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
कूड़े का सही तरीके से निपटान और रिसाइकलिंग को बढ़ावा देना।
वही जैव विविधता के महत्व और इसके संरक्षण के तरीकों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।उक्त अवसर पर हरिहर ऑक्सीजोन परिवार के साथ सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
उक्त जानकारी संयोजक भुवन वर्मा /डॉ शंकर यादव /प्रीति चौहान ने दी
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

