बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) “भाई साहेब श्री मेहरबान सिंह साहिब की मासिक वसी मनाई गई। सिंधी कॉलोनी स्थित धन गुरु नानक डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंग दरबार मे भाई साहेब श्री मेहरबान सिंह साहिब जी की मासिक वरसी श्रद्धा भक्ति से मनाई गई , जपुजी साहेब का पाठ किया उसके बाद रात्रि 8से 9 बजे तक सुखमनी साहिब जी का पाठ भी किया गया । कल्याण से आए भाई साहब जनरल सिंह जी ने संगत को सत्संग कीर्तन से निहाल किया एवं दरबार के प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी जी ने विश्व कल्याण के लिए,अरदास की । बाद में सभी ने लंगर प्रसाद भी गृहण किया, दरबार के सेवादारी डा.हेमंत कलवानी ने बताया की धन गुरु नानक कल्याण दरबार के प्रमुख भाई साहब जसकीरत सिंह जी एवं भाई साहब त्रिलोचन सिंह जी भी कल और परसों दरबार में उपस्थित रहेंगे
इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में दरबार के सेवादारी भाई साहब मूलचंद नारवानी,सोनू मूलचंदानी ,पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, डॉ हेमंत कलवानी प्रकाश जज्ञासी ,नानक पंजवानी, राजकुमार कलवानी, दिलीप जगमलनी,राजू धामेचा, जगदीश सुखीजा, चंदू मोटवानी ,नरेश मेहरचदानी ,भोजराज नारवानी, मेघराज नारा, अशोक जज्ञासी ,जगदीश जज्ञासी, विष्णु धनवानी, सुरेश माधवानी, अशोक मतलानी, विकास बजाज, अनीता नारवानी, पलक हर्षपाल, कंचन रोहरा, ज्योति हिंदूजा,पलक माखीजा, सोनिया कलवानी,नीलम कलवानी,राखी ईदनानी, वर्षा सुखीजा, कशिश जेसवानी, गंगाराम सुखीजा, बलराम रामानी ,रमेश भागवानी, अविनाश हिंदूजा एवं अनेक सेवादारी सक्रिय है.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

