🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

तवे से पत्नी पर हमला कर उसकी हत्या करने वाला हत्यारा पति को सकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

On: June 8, 2025 5:12 PM

तवे से पत्नी पर हमला कर उसकी हत्या करने वाला हत्यारा पति को सकरी पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिलासपुर। वायरलेस न्यूज नेटवर्क। सकरी के ग्राम आवास पारा बहतराई में एक युवक द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने की सूचना मृतिका के मामा ने थाना में देने पर थाना प्रभारी ने टीम के साथ गांव पहुंचकर हत्यारे पति को तस्दीक उपरांत गिरफ्तार कर लिया है।

आज दिनांक 08.06.25 को थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक प्रदीप आर्य को सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम आवास पारा बहतराई में गौरी शंकर साहू के द्वारा अपनी पत्नी को लोहे की तवा से सर में मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाया है सूचना पर थाना प्रभारी सकरी द्वारा घटना की सूचना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस

अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेंद्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन बिलासपुर निमितेश सिंह परिहार को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर सूचना तस्दीक हेतु घटना स्थल आवास पर ग्राम बहतराई गया मौके पर सूचक सुरेश कुमार साहू पिता स्वर्गीय गोवर्धन साहू 38 वर्ष निवासी केकडार थाना सकरी (मृतिका के मामा) के द्वारा सूचना दर्ज कराया की उसकी भांजी मृतिका रत्ना साहू की शादी वर्ष 2021 में आरोपी गौरी शंकर साहू के साथ हुई थी शादी के बाद से ही गौरीशंकर साहू के द्वारा पारिवारक विवाद के कारण मृतिका रत्ना साहू को छोटी-छोटी बात पर लड़ाई झगड़ा करता था आज सुबह 8:30 बजे आरोपी गौरी शंकर साहू के द्वारा अपनी पत्नी रत्ना साहू को लोहे के तवा से सिर एवं चेहरे मे वार कर गंभीर चोट पंहुचा कर हत्या कर दिया है प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया विवेचना के दौरान निरीक्षक प्रदीप आर्य के द्वारा तत्काल दल बल के साथ घटना स्थल पहुंच कर मामले की विवेचना करते हुए प्रकरण के आरोपी से पूछताछ कर आरोपी के पेश करने पर घटना के समय पहने हुए कपडे एवं घटना मे प्रयुक्त लोहे का तवा जप्त कर आरोपी गौरी शंकर साहू पिता विष्णू साहू उम्र 32 वर्ष निवासी आवास पारा बहतराई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है l सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी सकरी प्रदीप आर्य, उप निरीक्षक हेमंत आदित्य, सहायक उप निरी सुरेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक बलराज सिंह, चोला राम पटेल, आरक्षक राम चंद्र कश्यप, रुपेश कौशिक, कीर्तन पोर्ते सज्जू अली, सुनील सिंह की महत्त्व पूर्ण भूमिका रही

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment