मंत्रिमंडल का विस्तार 14 या 15 जून को तय तीन के बजाय चार नये मंत्री शपथ लेंगे एक हटाए जायेंगे ?

रायपुर (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़ संपादक)
सियासी गलियारे से चर्चा जोरों पर है की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दिल्ली से वापसी इस बात के संकेत दे रहे हैं कि मंत्रीमंडल का विस्तार को हरि झंडी मिल गया है,

अब छत्तीसगढ़ में इस बार तो 14 और 15 जून को मंत्रीमंडल का शपथ निश्चित माना जा रहा है और इस बार तीन नहीं चार मंत्री बनने जा रहे हैं। और एक को मंत्री पद से हटाया जायेगा।
सूत्रों ने बताया है कि हाल ही में दिल्ली में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ओर गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मुलाकात हुई थी जिसमे मंत्रीमंडल का विस्तार पर भी चर्चा हुई थी, यह भी सूत्रों ने बताया है कि पूर्व नियोजित तीन मंत्री शपथ लेने वाले थे जो की अमित शाह के कहने पर तीन के बजाय अब चार मंत्री शपथ लेंगे?
उन्होंने सुझाया है की सरगुजा से फिल्हाल ज्यादा मंत्री है उनमे क्टोती करते हुए बस्तर से चौथा मंत्री लिए जाने के आदेश दिए है।
इस प्रकार बस्तर से सुश्री लता उसेण्डी का मंत्री बनना तय किया गया है। वैसे भी गृह मंत्री अमित शाह की नजर बस्तर टाप प्रियार्टि मे चल रहा है, और बस्तर का विकास मुख्य मुद्दा भी है।
इस प्रकार अब तीन जो पूर्व में मंत्री बनाए जाने को लेकर खूब चर्चा में रहा है अब उन्ही तीन नामो क्रमश पूर्व वित्तमंत्री बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, और दो नए नाम रायपुर से बने नए विधायक पुरन्दर मिश्रा एव्ं दुर्ग से विधायक गजेंद्र यादव का नाम अंतिम माना जा रहा है।इस प्रकार चार विधायक मंत्रीमंडल शामिल होंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

