—————————-
*रंगमंच को जीते हैं उमाकांत*
—————————————-
*65 वर्षों से रूप*
*सज्जा के कार्य में*
—————————
*60 हजार लोगों का*
*कर चुके हैं मेकअप*

बिलासपुर/ ( वायरलेस न्यूज़) एक नाटक के मंचन के पीछे अनेक ऐसे कलाकार होते हैं जिनका नाम तक नहीं होता ।ऐसे ही कलाकार उमाकांत खरे जी हैं जो 65 वर्षों से रूप सज्जा करते आ रहे हैं।
वे नाट्य संस्थाओं के मंचन में रूपसज्जा कर रहे हैं।अब तक 60 हजार मेकअप वे कर चुके हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।गत दिनों आदर्श कला मंदिर ने अपनी स्थापना का स्वर्ण जयंती महोत्सव तीन दिवसीय भरत नाट्य उत्सव के रूप में सिम्स आडिटोरियम में मनाया।इसमें उनका सम्मान भी किया गया।
श्री खरे ने इसी मौके पर बताया कि सन् 1960 से वे रूप सज्जा का कार्य कर रहे हैं।सन् 1976 से वे आदर्श कला मंदिर से जुड़े।भरत नाट्य महोत्सव में प्रदेश से आई तीन मंडलियों ने नाट्य मंचन किया।इसमें राजा राजपाल मटक मल्लू एवं दो अन्य नाटक शामिल थे।
श्री उमाकांत जी की बायपास सर्जरी भी हो चुकी है।वे रंगमंच को जीते हैं और रंगमंच ही उनका जीवन है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

