● *ऑपरेशन तलाश अभियान में रायगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 21 दिनों में 93 गुम इंसान सकुशल दस्तयाब*
*रायगढ़, 22 जून 2025* — पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार राज्यभर में 1 जून से संचालित “ऑपरेशन तलाश” अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस को उल्लेखनीय सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के दौरान जिले में बीते 21 दिनों में कुल 93 गुम इंसानों की सकुशल तलाश कर उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।
अभियान के तहत जिलेभर में की गई खोजबीन में 83 वयस्क और 10 नाबालिग शामिल हैं। नाबालिगों की बरामदगी को प्राथमिकता पर रखते हुए उनकी तलाश में विशेष रणनीति अपनाई गई और संबंधित मामलों में आरोपियों पर पॉक्सो एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई भी की गई है।
थाना स्तर पर देखें तो इस अभियान में थाना धरमजयगढ़ ने सबसे अधिक 13 गुम इंसानों की बरामदगी की है। उसके बाद थाना जूटमिल और कोतरारोड़ 11-11, पुसौर 8, भूपदेवपुर 7, पूंजीपथरा व खरसिया ने 6-6, कोतवाली व चक्रधरनगर 5-5, घरघोड़ा, तमनार और छाल थानों ने 4-4, चौकी खरसिया और रैरूमाखुर्द ने 3-3, थाना कापू ने 2 और लैलूंगा थाना ने 1 व्यक्ति को दस्तयाब कर सकुशल परिजनों को सौंपा।
“ऑपरेशन तलाश” के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा मानवता और संवेदनशीलता के साथ की जा रही इस कार्यवाही को स्थानीय जनों से प्रशंसा मिल रही है। पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 10, 2026सैनिकों के सम्मान में स्काउट्स-गाइड्स का ‘रक्षा सूत्र अभियान’
बिलासपुरAugust 10, 2026सफलता की कहानीसरस्वती साइकिल योजना से हंसिका के लिए शिक्षा की राह हुई आसान
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?








