🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

नगर विधायक अमर अग्रवाल ने सुकमा आईईडी विस्फोट में घायल थाना प्रभारी से की मुलाकात

On: June 23, 2025 1:00 PM

*नगर विधायक अमर अग्रवाल ने सुकमा आईईडी विस्फोट में घायल थाना प्रभारी से की मुलाकात*

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में विगत दिनों नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में घायल हुए थाना प्रभारी श्री सोनल ग्वाला जी से आज नगर विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री अमर अग्रवाल ने मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दीं।

श्री अग्रवाल ने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सेवा दे रहे पुलिस अधिकारी और जवान अत्यंत कठिन परिस्थितियों में भी जनता की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जो कार्य कर रहे हैं, वह अद्वितीय है। उनका साहस, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा प्रशंसनीय है।

उन्होंने कहा कि सरकार को ऐसे वीर जवानों और अधिकारियों के मनोबल को बनाए रखने के लिए हर संभव सहायता उपलब्ध करा रही है।
उन्होंने प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करते हुए कहा है, कि श्री सोनल ग्वाला जी शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ हों और अपने कर्तव्य पथ पर फिर से सक्रिय हों।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment