🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

*29 जून को बंजारी मंदिर तराईमाल में होगा जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन रायगढ़ का-शपथ ग्रहण समारोह* *ओ पी चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा समेत कई गणमान्य अतिथि होंगे शामिल*

On: June 25, 2025 1:52 AM

*प्रदेश उत्कल ब्राह्मण परशुराम सेना के तत्वावधान में होगा भव्य आयोजन*

रायगढ़। प्रदेश उत्कल ब्राह्मण परशुराम सेना छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति रायगढ़ के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह दिनांक 29 जून 2025, रविवार को प्रातः 10:00 बजे से बंजारी मंदिर परिसर, तराईमाल में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा, संगठन के जिला सचिव अशोक पंडा व परशुराम सेना के अध्यक्ष मनोज सतपथी ने इस भव्य और ऐतिहासिक आयोजन में उत्कल ब्राह्मण समाज के समस्त पदाधिकारी,सदस्य एवं विप्रजनों को उपस्थित होने का आग्रह किया है।
जिला उत्कल ब्राह्मण विकास संगठन एवं कल्याण समिति के इस गरिमामय समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, रायगढ़ लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, रायपुर उत्तर विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्कल ब्राह्मण समाज पूरन्दर मिश्रा, झारसुगुड़ा विधायक टंकधर त्रिपाठी, उत्कल ब्राह्मण समाज के प्रदेश महासचिव सत्यदेव शर्मा तथा पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष झारसुगुड़ा सुनील पंडा अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसी कार्यक्रम में रायगढ़ तहसील समिति के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों का भी शपथ ग्रहण संपन्न किया जाएगा। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए सचिव अशोक पंडा व मनोज सतपथी ने बताया कि समारोह में समाज के सभी वर्गों की उपस्थिति अपेक्षित है। साथ ही जिला अध्यक्ष श्री अरुण पंडा, रायगढ़ तहसील अध्यक्ष चित्रसेन शर्मा व घरघोड़ा तहसील अध्यक्ष भारत पंडा ने समस्त विप्रजनों से आग्रह करते हुए अपील किया है कि वे अपने परिवार सहित अनिवार्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित होकर समाज को सशक्त बनाने व एक सूत्र में करने के लिये एकता और जागरूकता का परिचय दें।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment