(अनिल आहूजा की रायगढ़ से खास रिपोर्ट)

रायगढ़। ( वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर में स्थित उड़ीसा से लगे रायगढ़ जिले में पिछले साल से युद्ध स्तर पर रायगढ़ रेलवे स्टेशन का कार्य चल रहा है करोड़ों की लागत से बना रहे रायगढ़ रेलवे स्टेशन के कायाकल्प के लिए केंद्र सरकार ने अमृत मिशन योजना के तहत कार्य कराया जा रहा है।

विस्तार से चल रहे निर्माण कार्यों में टू व्हीलर पार्किंग स्टैंड का 75% कार्य पूर्ण हो चुका है वही फोर व्हीलर स्टैंड का कार्य 85% हो चुका है स्टेशन के बाहर सर्वप्रथम बरसाती पानी के जाम होने की स्थिति में स्टेशन के बाहर का नजारा तालाब की तरह हो जाता है अब लेकिन यह सब बीती बातें हो गई हैं सर्वप्रथम स्टेशन के बाहर नालियों के स्ट्रक्चर को खड़ा किया गया और चौड़ी नालियों का निर्माण उसे पूर्ण कर लिया गया है अब बरसाती पानी इन नालियों के माध्यम से चला जाएगा और रेलवे स्टेशन के बाहर तालाब की स्थिति निर्मित नहीं होगी । स्टेशन के अंदर यात्री प्रतीक्षालय बन कर तैयार गया है प्रतीक्षालय के अंदर अब यात्री रिजर्वेशन टिकट दिखाकर वहां पर आराम कर सकते हैं वहीं पुरुष और महिलाओं के लिए एसी फर्स्ट क्लास की यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है स्टेशन मास्टर और स्टेशन अधीक्षक के कमर्शियल कार्यालय का सिविल वर्क और इलेक्ट्रिकल 90% पूर्ण हो चुका है 12 मी का एक और फुट ओवर ब्रिज आरपीएफ के बगल से एक नंबर प्लेटफार्म से दूसरे और तीसरे को जोड़ने के लिए काम शुरू हो गया है दोनों प्लेटफार्म में पेड़ों की कटाई कर ली गई है वही एक और दो नंबर को तीन नंबर से जोड़ने के लिए दो लिफ्टों का निर्माण कार्य पूर्णता की ओर है इन लिप्ट के बन जाने से विकलांग बड़े बुजुर्ग को होने वाली सुविधा से तो मुक्ति मिलेगी जो लोग सीढ़ी चढ़कर दूसरे प्लेटफार्म में नहीं जाना चाहते हैं वह भी इन दोनों लिपट का उपयोग कर सकते हैं टू व्हीलर पार्किंग और फोर व्हीलर पार्किंग के बगल से दो वैकल्पिक बाईपास रास्तों को अभी निर्माण कार्य चल रहा है इन दोनों वैकल्पिक मार्गों के बन जाने से लोगों को आने-जाने में सुविधाजनक दो रास्ते तो मिल जाएंगे । स्टेशन के बाहर लगने वाला जाम हमेशा के लिए खत्म हो जाएगा।स्टेशन के बाहर टेंनशाइल स्ट्रक्चर्स याने शेड कंपलीट हो चुका हे।फोर व्हीलर पार्किंग में लगे रेलवे के ट्रांसफार्मर को भी वैकल्पिक व्यवस्था करके पार्किंग के पीछे तरफ बना रहे रास्ते के पास शिफ्ट कर दिया गया है बहरहाल अमृत मिशन योजना के तहत रायगढ़ रेलवे स्टेशन का चल रहा करोड़ का निर्माण कार्य अब धीरे-धीरे पूर्ण होते जा रहे हैं कई काम तो पहले से ही पूर्ण हो चुके हैं लेकिन लोग हमेशा किसी न किसी माध्यम से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर उंगली उठाते हैं लेकिन उन्हें समझकर देखना चाहिए कि हमारे रायगढ़ शहर के लिए बन रहे इन निर्माण कार्य की गुणवत्ता में कोई कमी नहीं हो अधिकारी और कॉन्टैक्टर भी यही चाहता है कि वह गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य कर आप जनता को होने वाली कठिनाइयों से निजाद मिल सके। आज हमने खुद स्वयं चल रहे हैं निर्माण कार्यों का मौका मुआयना किया तो कई जगह जेसीबी से खुदाई का कार्य किया जा रहा था तो कई जगह सड़क निर्माण में लगने वाले रोड रोलर से सड़क पर बेस का निर्माण कार्य हनुमान मंदिर के पास चल रहा था । आरएमएस ऑफिस के पास तो कॉन्टैक्टर के मजदूर बड़े-बड़े बांस बल्ली को बांधते देखे गए। वहीं प्लेटफार्म नंबर 3 के उसे तरफ सोनकर पारा ब्रिज के पास रेलवे टिकट काउंटर जिसे लोगो को हो रही असुविधा को देखते हुए नगर विधायक और प्रदेश के वित्तमंत्री के निर्देश पर रेलवे अधिकारियों ने रेलवे टिकट काउंटर शुरू कर दिया है । रेलवे कालोनी, फ़टहा मुड़ा ,कांशी राम चौक, जूटमिल ,सावित्री नगर ,पटेल कालोनी,मिट्ठू मुड़ा, केदीमुडा ,देवार पारा, मोहदा पारा, सारंगढ़ बस स्टैंड ,कालिंदीकुंज ,पार्क सिटी, कबीर चौक ,जेल रोड ,कयाघाट, गोगा मंदिर चौक, एफसीआई कालोनी, लेबर कालोनी जूटमिल,झोपड़ीपारा, से लेकर रेलवे लाइन के उस पार करीब 30 से 40 कालोनियों में रहने वाले लोगों को ट्रेन अब उस पार रेलवे टिकट काउंटर शुरू हो जाने से अपार हर्ष दिख रहा हैं। अब उन्हें एक नंबर प्लेटफार्म नहीं आना पड़ेगा। वही रायगढ़ रेलवे स्टेशन में चल रहे रास्ते निर्माण कार्य जिसे देखने के लिए रेलवे के जीएम से लेकर डीआरएम,वाणिज्य विभाग के अधिकारी समय समय पर रायगढ़ रेलवे स्टेशन में चल रहे निर्माण कार्यों को देखने आते रहते हैं । लगातार निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ कॉन्ट्रेक्टर को पूर्ण करने के निर्देश देते हैं। ये सब निर्माण कार्य जब पूर्ण हो जाएंगे तो जिज्ञासा वश रायगढ़ रेलवे स्टेशन को देखने के लिए लोग सेल्फी से अपने फोटो खींचते नजर आएंगे।

क्या कहते हैं वाणिज्य निरीक्षक विजय कोरी / अमृत मिशन योजना के तहत रायगढ़ रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण का कार्य निर्माण चल रहा है । कार्य पूर्ण करने अक्टूबर 2025 तक की समय सीमा रेलवे विभाग ने कॉन्ट्रेक्टर को दी गई है

Author Profile

Amit Mishra - Editor in Chief
Amit Mishra - Editor in Chief

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *