बिलासपुर( वायरलेस न्यूज़)
समाज सेवा में अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ द्वारा नवनिर्मित आशीर्वाद भवन भगवान श्री परशुराम जी मंदिर परिसर लोखंडी में मासिक बैठक संपन्न हुई
मंच के प्रदेश संगठन सचिव पं सुदेश दुबे साथी ने बताया कि
सर्वप्रथम भगवान श्री परशुराम जी की महाआरती एवं पूजा अर्चना सदस्यों ने की
वरिष्ठजनों ने फलदार पौधारोपण किया
कान्यकुब्ज ब्राह्मण सभा रायपुर के पूर्व अध्यक्ष अरूण शुक्ल, अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय सचिव रज्जन अग्निहोत्री इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे
पिछले वर्ष मंच द्वारा आयोजित श्रीराधाकृष्ण सजाओ प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को प्रतियोगिता प्रभारी श्रीमती रश्मि लता मिश्रा एवं अतिथियों ने पुरस्कृत किया
मंच के प्रदेशाध्यक्ष बी के पांडेय,अरूण शुक्ल, रज्जन अग्निहोत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी, प्रदेश सचिव राजेश पाण्डेय,श्रीमती रश्मि लता मिश्रा,मंच के युवा प्रकोष्ठ प्रदेशाध्यक्ष पार्षद अमित तिवारी ने सभा को सम्बोधित किया
कार्यक्रम का सफल संचालन शास्वत तिवारी ने किया
सभा में प्रमुख रूप से मंच के संरक्षक गोपाल तिवारी,मनोहर लाल मिश्र,करूणा शंकर अवस्थी, अभिषेक तिवारी,, शशिकांत मिश्र,दिनेश बाजपेयी, जयंत शुक्ल, योगेश मिश्र, सुरेन्द्र तिवारी,दिव्य तिवारी,अभिनव त्रिपाठी,मीत तिवारी, कमलेश मिश्र, आशीष दीक्षित,विजय दीक्षित, रूचि तिवारी,पूर्वी शुक्ला, आराध्या शुक्ला, अनिरुद्ध मिश्र,सहित सदस्य गण शामिल रहे
भवदीय
पं सुदेश दुबे साथी
प्रदेश संगठन सचिव
कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़
🙏प्रकाशनार्थ🙏
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

