बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) रेलवे सुरक्षा बल (RPF), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा नशीले पदार्थो (मादक पदार्थ) की तस्करी की रोकथाम हेतु की जा रही है कार्यवाही IRPF के द्वारा ट्रेनों एवं रेलवे परिक्षेत्र में नशीले पदार्थो की तस्करी

की रोकथाम हेतु लगातार RPF


की रोकथाम हेतु लगातार RPF के द्वारा “आपरेशन नारकोस” के तहत एक अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत उड़ीसा राज्य से आने वाली ट्रेनों पर विशेष निगरानी रखते हुए नशीले पदार्थो की जब्ती एवं तस्करो को गिरफ्तार किया जा रहा है, इस अभियान के तहत RPF के तीनो मंडलों (बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर) में स्पेशल टास्क टीम बनाकर कार्याही की जा रही है, इस कार्य के लिए तीनो मंडलों में स्थित CIB (Crime Intelligence Branch) और SIB (Special Intelligence Branch) को एक्टिव किया गया है, जिसके परिणाम स्वरुप पिछले 10 दिनों में “ऑपरेशन नारकोश” के तहत कुल- 09 मामलो में 08 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 72.70 Kg., मूल्य 15.31 लाख के मादक पदार्थ की जब्ती कर विधिपूर्ण कार्यवाही की गयी है I
RPF के द्वारा विगत वर्षो से लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसके परिणाम पिछले ढाई वर्षो में (2023, 2024 एवं 2025) में “ऑपरेशन नारकोश” के तहत 4.39 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थो को डिटेक्ट कर 231 आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिपूर्ण कार्यवाही की गई है I इस अभियान के तहत उड़ीसा राज्य के तरफ से आने वाली ट्रेनों पर मुख्य रूप से फोकस कर ड्राइव एवं चेकिंग अभियान लगातार जारी रखा गया है I
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

