अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जिला रायगढ़ की न्यायिक विरासत में जुड़ा नया अध्याय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने किया डिजिटल कम्प्यूटर रूम व अधोसंरचना परियोजनाओं का शुभारंभ

On: August 11, 2025 5:56 PM
Follow Us:

जिला रायगढ़ की न्यायिक विरासत में जुड़ा नया अध्याय
उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने किया डिजिटल कम्प्यूटर रूम व अधोसंरचना परियोजनाओं का शुभारंभ
रायगढ़, 11 अगस्त 2025/ जिला रायगढ़ की न्यायिक व्यवस्था में आज एक नया अध्याय जुड़ गया। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से कई महत्वपूर्ण न्यायिक अधोसंरचना परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर रायगढ़ के पोर्टफोलियो न्यायाधीश श्री संजय के.अग्रवाल एवं उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश की गरिमामय उपस्थिति रही। मुख्य न्यायाधीश श्री सिन्हा ने रायगढ़ जिले के तहसील खरसिया में व्यवहार न्यायालय वरिष्ठ श्रेणी के न्यायालय एवं डिजिटल कम्प्यूटर कक्ष का शुभारंभ और तहसील घरघोड़ा में लॉयर्स हॉल एवं डिजिटल कम्प्यूटर कक्ष तथा बिलाईगढ़-भटगांव स्थित सिविल न्यायालय में न्यायिक अधिकारियों के लिए आवासीय भवन का शिलान्यास किया।
मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने अपने उद्बोधन में इन सभी परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास का श्रेय न्यायालय, न्यायिक सेवा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को देते हुए कहा कि यह पहल न्यायिक व्यवस्था को और सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाएगी। उन्होंने कहा कि न्यायालयों में अधोसंरचना का उद्देश्य न्यायिक अधिकारियों की क्षमता एवं तत्परता को बढ़ाना है, जिससे पक्षकारों को शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण न्याय मिल सके। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य न्यायिक सेवा के न्यायिक अधिकारीगण, वरिष्ठ न्यायाधीश एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार जैन ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया, वहीं अपर सत्र न्यायाधीश श्री देवेन्द्र साहू ने आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल, अधिवक्तागण, जिला एवं सत्र न्यायालय के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment