प्रसव पीडा होने पर आरपीएफ ने महिला को डोंगरगढ़ स्टेशन में उतारकर अस्पताल भेजा शिशु को दिया जन्म
l डोंगरगढ़। वायरलेस न्यूज नेटवर्क। ऑपरेशन मातृशक्ती के तहत रेल स्टेशन कामठी में शुक्रवार दिनांक 22 अगस्त 2025 को शिवनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में गर्भवती महिला यात्री को प्रसव पीडा के दौरान आरक्षक आर.एन.पेसने द्वारा सुरक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोगरगढ पहुंचाने व महिला यात्री द्वारा सुरक्षित शिशु के जन्म कराकर मानवता की मिशाल कायम की हैं।
आरपीएफ मंडल मुख्यालय नागपुर से मिली जानकारी के अनुसार श्री दीप चंन्द्र आर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्त मार्गदर्शन /रेसुब नागपुर के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे ऑपरेशन मातृशक्ती के तहत शुक्रवार दिनांक 22. अगस्त 2025 को रेल स्टेशन डोगरगढ प्लेटफार्म क्रमांक 02 पर गाडी संख्या 18240 शिवनाथ एक्सप्रेस के आगमन पर आरक्षक आर.एन.पेसने एवं गाडी में उपस्थित अनुरक्षण दल व स्टेशन पर उपस्थित महिला पोर्टर के द्वारा उक्त गाडी को अटेंड किया गया तथा गर्भवती महिला यात्री को प्रसव पीडा होने के कारण उनके परिवार के साथ उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोगरगढ, ले जाया गया जहॉ पर उक्त गर्भवती महिला यात्री नाम- देव कुमारी शंकर साहू उम्र-25 वर्ष निवासी- लवान तहसील-कहडोल जिला – बालौदा बाजार (छत्तीसगढ ) के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोगरगढ में स्वस्थ शिशु को जन्म दिया गया ।
महिला यात्री पूरी तरह स्वस्थ हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डोगरगढ में उपचारत है । महिला के साथ यात्रा कर रहे उनके परिवार नें उनकी समय रहते मदद करने पर रेलवे सुरक्षा बल का धन्यवाद दिया गया।
उक्त कार्यवाही में आरक्षक आर.एन.पेसने रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डोगरगढ का कार्य सराहनीय रहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए

