अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जनहित में कोटा अंडर-ब्रिज का निर्माण करे रेल्वे- भगवानू* *रेल्वे प्रशासन कर रहा है कोटा रेल्वे क्रॉसिंग बंद करने की तैयारी ! हजारों नागरिक और छात्र छात्राएँ होंगी प्रभावित*

On: August 26, 2025 6:11 AM
Follow Us:

*कोटा एप्रोच रोड के लिए पूर्व पार्षद स्व किशोर साहू ने लगा दी थी जान की बाज़ी*

रायपुर, छत्तीसगढ़, ( वायरलेस न्यूज) 26/08/2025। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने आज कोटा रेल्वे क्रॉसिंग के बंद करने के सम्बंध में रेलवे प्रशासन से माँग की है कि कोटा रेल्वे क्रॉसिंग को बंद करने से पहले वहाँ अंडर ब्रिज का निर्माण किया जाए। हाल ही में प्राप्त जानकारी के अनुसार, रेलवे प्रशासन द्वारा कोटा रेल्वे क्रॉसिंग को बंद करने की तैयारी की जा रही है। यदि इस क्रॉसिंग को बंद किया गया, तो कोटा वार्ड और आस-पास के क्षेत्रों के 10,000 से भी अधिक नागरिकों के साथ-साथ एनआईटी, साइंस कॉलेज, आयुर्वेदिक कॉलेज और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय व्यापार और आवागमन भी बुरी तरह प्रभावित होंगे। कोटा वार्ड और आस-पास के क्षेत्रों के 10,000 से भी अधिक निवासियों की दैनिक आवाजाही बाधित होगी।एनआईटी, साइंस कॉलेज, आयुर्वेदिक कॉलेज और पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक संस्थानों तक पहुँचने में कठिनाई होगी। स्थानीय व्यवसायों को आपूर्ति और ग्राहकों की पहुँच में बाधा उत्पन्न होगी, जिससे आर्थिक नुकसान होगा। उन्होंने कहा इस क्षेत्र की संचार व्यवस्था का ऐतिहासिक महत्व है। 90 के दशक में कोटा वासियों को उस समय जीई रोड से जोड़ने वाला वर्तमान एप्रोच रोड दिलाने के लिए तत्कालीन वार्ड के निर्दलीय पार्षद स्वर्गीय किशोर साहू ने अपनी जान तक की बाजी लगा दी थी। इस सड़क के निर्माण बजट को लेकर सामान्य सभा में उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसके बाद ही इस मार्ग का निर्माण संभव हो सका। इससे पहले, कोटा वासियों को मुख्य मार्ग जीई रोड तक पहुँचने के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज (वर्तमान एनआईटी) के भीतर से होकर गुजरना पड़ता था।

उन्होंने कहा हम रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन से निम्नलिखित माँगें करते हैं:

1. *अंडर ब्रिज का तत्काल निर्माण* : रेलवे क्रॉसिंग बंद करने से पहले वैकल्पिक अंडर ब्रिज का निर्माण किया जाए।

2. *हितधारकों से परामर्श* : स्थानीय निवासियों, छात्रों और व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए।

3. *रणनीतिक योजना*: अन्य राज्यों में रेल अंडर ब्रिज (RUB) और रेल ओवर ब्रिज (ROB) निर्माण के सफल मॉडल्स (जैसे उत्तर प्रदेश और बिहार ) को आधार बनाकर यहाँ एक स्थायी समाधान खोजा जाए।

अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा बुनियादी ढाँचे का विकास जनहित में होना चाहिए, न कि जनसंख्या को असुविधा में डालकर। हम रेल्वे प्रशासन से इस मुद्दे पर तत्काल ध्यान देने और कोटा क्रॉसिंग बंद करने से पहले अंडर ब्रिज निर्माण की आधारशिला रखने का आग्रह करते हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment