जोमैटो की मूल कंपनी इंटरनल को मिला 40 करोड़ टैक्स नोटिस
नईदिल्ली। ( वायरलेस न्यूज) जोमैटो और ब्लिंकिट की मालिक कंपनी इटरनल को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विभाग ने तगड़ा झटका दिया है। विभाग की ओर से तीन आदेश मिले हैं, जिनमें ब्याज और जुर्माने सहित कुल 40 करोड़ रुपये से अधिक की कर मांग की गई है। ये आदेश जुलाई, 2017 से मार्च, 2020 की अवधि के लिए बेंगलुरु के संयुक्त आयुक्त-4 से प्राप्त हुए हैं। दूसरी तरफ कंपनी इन आदेशों के खिलाफ अपील दायर करने की तैयारी कर रही है।
इटरनल ने सोमवार को देर रात नियामक फाइलिंग में कहा, कंपनी को 25 अगस्त को जुलाई, 2017 से मार्च, 2020 की अवधि के लिए बेंगलुरु के संयुक्त आयुक्त अपील-4 से पारित 3 आदेश प्राप्त हुए हैं। कंपनी ने आगे बताया है कि इन आदेशों में 21.42 करोड़ रुपये के ब्याज और 1.71 करोड़ रुपये के जुर्माने के साथ 17.19 करोड़ रुपये की जीएसटी की कुल मांग की गई है। इस तरह उसे कुल मिलाकर उसे 40.3 करोड़ रुपये देने होंगे।
अब इस मामले में कंपनी अपील का रास्ता अपनाने की तैयारी कर रही है। उसने इसको लेकर अपने वकीलों से भी विचार-विमर्श किया है। नियामक फाइलिंग में कहा, हमारा मानना है कि हमारे पास गुण-दोष के आधार पर मजबूत मामला है और कंपनी उचित प्राधिकारी के समक्ष आदेशों के विरुद्ध अपील दायर करेगी। इटरनल ने शेयरधारकों को आश्वस्त किया कि उन्हें उम्मीद नहीं है कि जीएसटी नोटिस का कंपनी पर कोई वित्तीय प्रभाव पड़ेगा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू
बिलासपुरSeptember 22, 2026सेवा संकल्प अभियान में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश, विशेष स्वास्थ्य शिविर में 257 लोगों ने कराया पंजीयन, लीवर और कैंसर की हुई जांच
बिलासपुरSeptember 22, 2026जनसेवक अमर अग्रवाल जी के जन्मदिन पर मनीष अग्रवाल की टीम ने स्कूलों में बच्चों को केक, चॉकलेट और मिष्ठान वितरित किए
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न

