एसईसीएल ने अगस्त माह में दर्ज किया रिकॉर्ड ओबीआर
25.17 मिलियन क्यूबिक मीटर ओबीआर के साथ अगस्त माह का सर्वाधिक ओबीआर
बिलासपुर वायरलेस न्यूज 01 सितम्बर 2025
एसईसीएल ने अगस्त 2025 में ओवर बर्डन रिमूवल (OBR) का नया रिकॉर्ड दर्ज किया है। हाल ही में सम्पन्न अगस्त माह में कंपनी ने 25.17 मिलियन क्यूबिक मीटर (MCuM) का ओबीआर कर स्थापना से अब तक किसी भी अगस्त माह में सर्वोच्च ओबीआर की उपलब्धि दर्ज की है।
अगस्त 2025 के लिए निर्धारित 21.17 MCuM के लक्ष्य की तुलना में एसईसीएल ने 115.8% उपलब्धि दर्ज की। वहीं, अगस्त 2024 में प्राप्त 13.62 MCuM की तुलना में इस वर्ष उल्लेखनीय 84.82% की वृद्धि दर्ज की गई।
गौरतलब है कि कोयला उद्योग में ओपनकास्ट खदानों से कोयला निकालने से पूर्व मिट्टी, पत्थर आदि की परतें हटानी पड़ती हैं, जिन्हें ओवरबर्डन कहा जाता है। इस कार्य को “ओवर बर्डन रिमूवल” (ओबीआर) कहते हैं। ओबीआर कोयला उत्पादन का एक महत्वपूर्ण निष्पादन मानदंड है, क्योंकि इसके माध्यम से भविष्य के उत्पादन हेतु कोयला सीम को तैयार किया जाता है।
एसईसीएल द्वारा अपने मेगाप्रोजेक्ट्स में ओबी हटाने के लिए ब्लास्टिंग-रहित रिपर तकनीक के प्रयोग को भी बढ़ावा दिया जा रहा है जिससे सुरक्षित एवं पर्यावरण-हितैषी रूप से ओबी हटाना संभव हुआ है।
विदित हो कि एसईसीएल को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 360 मिलियन क्यूबिक मीटर ओबीआर का लक्ष्य सौंपा गया है, जिसकी ओर कंपनी मजबूती से अग्रसर है।
जनसम्पर्क अधिकारी
एसईसीएल बिलासपुर
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 23, 2026गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर निकली छठवें दिन की प्रभात फेरी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागतभजन-कीर्तन से निहाल हुई संगत, विश्व कल्याण के लिए की गई अरदास; 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर निकलेगी विशेष प्रभात फेरी
अन्यNovember 23, 2026हाथियों को ‘आतंकी’ और ‘हत्यारा’ कहने पर उठे सवाल, छत्तीसगढ़ की मीडिया एडवाइजरी को अंतरराष्ट्रीय पहचानमानव-हाथी संघर्ष की रिपोर्टिंग पर IIT पालक्काड के शोधपत्र में छत्तीसगढ़ वन विभाग की पहल का उल्लेख, वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी के योगदान को भी सराहा
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई

