अंतरराज्यीय गांजा तस्करों से रेसुब एवं आबकारी की टीम ने रेल्वे स्टेशन से सात लाख रुपए का गांजा जप्त किया कर्मपाल सिंह गुर्जर एवं टीम को मिली शानदार कामयाबी
रायपुर। वायरलेस न्यूज नेटवर्क।रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर की विशेष टीम ने दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को 28 किलोग्राम मादक पदार्थ (गांजा) कीमत सात लाख रुपया के साथ पकड़कर आबकारी रायपुर के साथ सयुक्त रूप से सौंपकर एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही किया गया।
रेल सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर प्रभारी कर्मपाल सिंह गुर्जर ने वायरलेस न्यूज नेटवर्क के प्रतिनिधि को बताया कि मंगलवार दिनांक 02 अगस्त 25 को वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रे.सु.ब. रायपुर ,रमन कुमार के दिशा निर्देशन एवम मार्गदर्शन में रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के अधिकारियों एवं बल सदस्यों के द्वारा मादक पदार्थों का अवैध परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाहीं के दौरान रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर साथ उप निरी डी के शास्त्री, एल पी देवांगन, वी.सी. बंजारे, बी के राठौर, देवेश, विजय सिंहा एवं अन्य बल सदस्य साथ आबकारी विभाग रायपुर के जिला आबकारी अधिकारी टैग बहादुर कुर्रे , निरीक्षक प्रकाश देशमुख, निरीक्षक कौशल सोनी के साथ सर्कुलेटिंग एरिया , सेलून साइडिंग के पास में रेलवे स्टेशन रायपुर में दो व्यक्तियों को एक ट्राली बैग एवं एक पिट्ठू बैग गांजा के साथ पकड़े ! दोनों का नाम पता पूछने पर दोनों ने अपना नाम- पता क्रमश अनीश कुमार शाह पिता राजेश शाह, उम्र 19 साल,निवासी ग्राम तरैया, शिव मंदिर के पास,थाना तरैया, जिला छपरा (बिहार)एवं आयुष कुमार सिंह पिता मनोज सिंह उम्र 20 साल, निवासी – ग्राम बुधसी राजपूत, पोस्ट ऑफिस सिदवालिया, थाना मोहम्मदपुर,जिला- गोपालगंज (बिहार) का होना बताया ! सयुक्त रूप से चेक करने पर दोनों के बैग में कुल 11 बंडल गांजा कुल वजन 28 किलो ग्राम मादक पदार्थ (गांजा) जिसका कीमत 7,00,000( सात लाख रुपया) होना बताए! दोनों से पूछताछ करने पर बताए कि वह दोनों उक्त गांजे को बस के माध्यम से जयपुरी जिला (कोरापुट) (उड़ीसा) से लेकर रायपुर आए थे, और किसी भी ट्रेन से वाया अम्बाला हरियाणा होकर बिहार की ट्रेन से जनरल कोच का टिकट लेकर बिहार राज्य लेकर जाते की पकड़े गए!
दोनों के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत् विधिवत कार्यवाही कर गांजे को जप्त कर आगे की पूर्ण वैधानिक कार्यवाही कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध आबकारी विभाग वृत सिविल लाइन रायपुर द्वारा अपराध क्रमांक – 148/2025 धारा- 20(B) NDPS Act दिनांक 02/09/2025 का मामला पंजीबद्ध किया गया। दोनों आरोपियों को दिनांक 03.अगस्त 25 को माननीय विशेष एनडीपीएस न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया जायेगा।
*दोनों आरोपियों एवं गाँजा को पकड़ने में मुख्य भूमिका रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर की रही है !*
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 23, 2026गुरु नानक जयंती की पूर्व संध्या पर निकली छठवें दिन की प्रभात फेरी, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागतभजन-कीर्तन से निहाल हुई संगत, विश्व कल्याण के लिए की गई अरदास; 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर निकलेगी विशेष प्रभात फेरी
अन्यNovember 23, 2026हाथियों को ‘आतंकी’ और ‘हत्यारा’ कहने पर उठे सवाल, छत्तीसगढ़ की मीडिया एडवाइजरी को अंतरराष्ट्रीय पहचानमानव-हाथी संघर्ष की रिपोर्टिंग पर IIT पालक्काड के शोधपत्र में छत्तीसगढ़ वन विभाग की पहल का उल्लेख, वन्यजीव प्रेमी नितिन सिंघवी के योगदान को भी सराहा
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई

