🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

चक्रधर समारोह के 40 वीं वर्षगांठ पर डाक विभाग के विशेष आवरण का मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया विमोचन*

On: September 7, 2025 3:00 PM

*भारतीय डाक विभाग ने चक्रधर समारोह पर आधारित विशेष आवरण और पिक्चर पोस्टकार्ड सेट किया है जारी*

*रायगढ़ प्रधान डाकघर में बिक्री के लिए होगा उपलब्ध*

रायगढ़, (वायरलेस न्यूज 7 सितम्बर 2025) रायगढ़ में 5 सितंबर को 40 वीं चक्रधर समारोह के समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा चक्रधर समारोह 2025 पर विशेष आवरण एवं पिक्चर पोस्टकार्ड सेट का विमोचन किया गया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्त मंत्री श्री ओ.पी चौधरी, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, महापौर श्री जीवर्धन चौहान, डाक विभाग से श्री दिनेश कुमार मिस्त्री, निदेशक डाक सेवाएं छत्तीसगढ़ परिमंडल एवं श्री नरेंद्र राजपाल, अधीक्षक डाकघर रायगढ़ भी उपस्थित रहे।
*रायगढ़ प्रधान डाकघर में बिक्री के लिए होगा उपलब्ध*
भारतीय डाक विभाग ने चक्रधर समारोह पर आधारित यह विशेष आवरण एवं पिक्चर पोस्ट कार्ड का सेट जारी किया है। जो रायगढ़ प्रधान डाकघर एवं देश के फिलेटलिक ब्यूरो में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाएगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment