*भयादोहन कर एसईसीएल कर्मचारी से 11 लाख रुपये ऐंठने वाला आरोपी बिलासपुर से गिरफ्तार, अन्य स्थानों पर भी हो सकती है कार्रवाई*
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) एसईसीएल कर्मचारी को कार्रवाई और नौकरी से निकालने का भय दिखाकर कोरबा एसपी और एसईसीएल अधिकारियों के नाम पर ₹11 लाख की उगाही करने वाले आरोपी को पुलिस ने बिलासपुर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर कटघोरा उपजेल भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी दीनदयाल (59 वर्ष), पिता समारु निवासी डफ क्यू-8, बल्गी कॉलोनी, थाना बांकीमोंगरा, जिला कोरबा, वर्तमान में एसईसीएल बल्गी परियोजना में पंप ऑपरेटर के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि सितंबर 2024 में एक अज्ञात व्यक्ति ने स्वयं को प्रवीण झा पिता रामानंद, निवासी तैय्यब मस्जिद के पास, बिलासपुर बताते हुए फोन किया और कहा कि वह फर्जी तरीके से नौकरी कर रहा है। आरोपी ने शिकायत न करने के एवज में ₹8 लाख की मांग की। भयवश दीनदयाल ने किश्तों में ₹5 लाख रुपये का भुगतान किया।
बाद में आरोपी ने पुलिस अधीक्षक और एसईसीएल अधिकारियों के नाम पर ₹2.5 लाख की अतिरिक्त राशि की मांग की। अगस्त 2025 में उसने पुनः ₹10 लाख की मांग कर ₹2.5 लाख का चेक प्राप्त किया। इस प्रकार आरोपी ने कुल ₹11 लाख 10 हजार रुपये की उगाही की।
पुलिस ने आरोपी प्रवीण झा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 371/25 के तहत धारा 308(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की। आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
बताया जा रहा है कि इस प्रकार की ठगी और भयादोहन के मामलों में आगे एसईसीएल संचालन क्षेत्रों व समीपवर्ती जिलों में कुछ और लोगों पर भी कार्रवाई की जा सकती है, जिससे ऐसे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित हो और कर्मचारियों को भयमुक्त वातावरण मिल सके।
—-
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

