अलविदा.. सुलक्षणा पंडित..
( वायरलेस न्यूज) बॉलीवुड अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का निधन हो गया…सुलक्षणा पंडित का जन्म 1954 में हुआ था और वे एक संगीत-परिवार से ताल्लुक रखती थीं. उनके चाचा महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज थे. उनकी तीन बहनें और तीन भाई हैं, जिनमें भाई जतीन-ललित जोड़ी के रूप में प्रसिद्ध संगीतकार बने. उन्होंने मात्र नौ वर्ष की उम्र से संगीत की राह पकड़ी थी और 1967 में प्लेबैक सिंगिंग में कदम रखा. 1975 में फिल्म ‘संकल्प’ में गीत ‘तू ही सागर है तू ही किनारा’ के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक अवार्ड से नवाजा गया था..
अभिनय के क्षेत्र में भी उन्होंने 1970-80 के दशक में सक्रिय योगदान दिया, फिल्में जैसे ‘उलझन’ (1975) में संजीव कुमार के साथ अभिनय, संकोच (1976) आदि थीं. उनका करियर अभिनय और गायकी दोनों में समृद्ध रहा, मगर बाद में उन्हें पेशेवर और निजी मुश्किलों का सामना भी करना पड़ा.
पर्सनल लाइफ में सुलक्षणा ने कभी शादी नहीं की. उनके और अभिनेता संजीव कुमार के बीच एक अनकही कहानी रही जिसने उनके जीवन में गहरा प्रभाव छोड़ा. इसके अलावा, उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं और वित्तीय चुनौतियों का सामना भी करना पड़ा था. उनके जाने से फिल्म और संगीत जगत को एक युग-पुरानी आवाज और उपस्थिति खो गई है. उनकी मधुर आवाज, स्क्रीन-उपस्थिति और संवेदनशील प्रतिभा आज भी याद की जाएगी. उन पर फिल्माया खानदान फिल्म का ये गीत हमेशा मुझे याद आता रहा है… और रहेगा भी… विनम्र श्रद्धांजलि💐💐
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

