धन गुरुनानक दरबार:
40 दिवसीय अखंड जपजी पाठ साहब हुआ संपन्न
बिलासपुर( वायरलेस न्यूज) :- जरहाभाठा सिंधी कॉलोनी स्थित डेरा संत थाहिरिया सिंग साहेब धन गुरु नानक दरबार में विगत 40 दिन पूर्व अखंड जपजी पाठ साहेब आरंभ किया गया था जो कि 5 नवंबर श्री गुरु नानक देव जी के 556 वें प्रकाश उत्सव के दिन भोग साहेब के साथ संपन्न हुआ रात्रि 8:00 बजे भोग साहब लगाया गया, गुरु साहेब की पौड़ी पड़ी गई , विश्व कल्याण के लिए दरबार के प्रमुख प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नारवानी जी के द्वारा अरदास की गई एवं अपने अमृत वचनों में गुरु की प्यारी साध संगत को गुरु नानक देव जी के प्रकाश उत्सव की एंव 40 दिवसीय अखंड जपजी पाठ साहेब के संपन्न होने की सभी गुरु प्रेमियों को लख-लख बधाइयां दी और जिन गुरु प्रेमीयों संगत ने इन 40 दिनों में गुरु घर आकर हाज़री लगाई और गुरु की सेवा की है उन सभी के घर में सुख शांति, समृद्धि आएगी और गुरु की कृपा बरसेगी, कार्यक्रम के आखिर में
प्रसाद वितरण किया गया आए हुए सभी साध संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर बरताया गया बड़ी संख्या में साध संगत ने गुरु का अटूट लंगर चखा आज के इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में दरबार साहिब के प्रमुख प्रबंधक भाई साहेब मूलचंद नारवानी, सोनू लालचंदानी, पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, डा.हेमंत कलवानी, प्रकाश जज्ञासी, नानक पंजवानी, राजकुमार कलवानी, दिलिप जगमलानी,नरेश मेहरचंदानी,चंदू मोटवानी , भोजराज नारवानी, मेघराज नारा, अशोक मतलानी, सुरेश माधवानी, विकास बजाज, गंगाराम सुखीजा , वार्ड पार्षद श्रीमती कंचन सुरेश वाधवानी, बलराम रामानी, अविनाश हिंदूजा, गोविंद दुसेजा, नंदलाल पोपटानी,अशोक जज्ञासी, जगदीश जज्ञासी, गोविंद दुसेजा, नंदलाल पोपटानी, अनीता नारवानी, पलक हर्जपाल कंचन रोहरा, सोनिया कलवानी,ज्योति हिंदुजा, वर्षा सुखीजा, कशिश जैसवानी एवं गुरु नानक दरबार के सभी सेवादारियों का विशेष सहयोग रहा
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

