छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग
क्वालिफायर 2 में मेट्स पैंथर्स ने नरेश चैलेंजर्स को हराकर फाइनल में जगह बनाई
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर शुभकामनाएं दी

रायपुर,( वायरलेस न्यूज 10 नवंबर 2025)
वीर स्पोर्ट्स क्लब के तत्वाधान में स्वामी विवेकानंद स्टेडियम, कोटा रायपुर में आज छत्तीसगढ़ फुटबॉल चैंपियंस लीग (CFCL) के तहत दो रोमांचक मुकाबले खेले गए। क्लब के अध्यक्ष अधिवक्ता प्रवीण जैन ने जानकारी देते हुए बतलाया कि दिन का पहला मुकाबला कलिंगा यूनिवर्सिटी और मेट्स यूनिवर्सिटी के इंटरनेशन छात्रों के मध्य मैत्री मैच खेला गया जिसमें मेट्स यूनिवर्सिटी के खिलाड़ियों ने मुकाबले में बेहतरीन तालमेल और आक्रामक खेल दिखाते हुए 2–1 से जीत दर्ज की।
टीम के लिए टोटल और डांटे ने शानदार गोल किए, कलिंगा की ओर से ऑक्टेवियस एक गोल किया गया।
दिन का दूसरा मैच क्वालीफायर 2 मुकाबला नरेश चैलेंजर्स और मेट्स पैंथर्स के मध्य खेला गया।
इस मैच में पैंथर्स ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 2–0 से जीत दर्ज करते हुए अपना स्थान फाइनल में दर्ज किया। पैंथर्स के लिए विशाल ने 5वें मिनट में पहला गोल किया, वहीं नितेश ने 49वें मिनट में दूसरा गोल दागा। क्वालीफायर 2 मैच के दौरान प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूरे मैच का आनंद लिया और मैच समाप्ति पर मैदान में पहुंच कर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर आयोजकों एवं खिलाड़ियों को बधाई दी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026श्रेष्ठ समाज की स्थापना के लिए इंदौर से बिलासपुर तक निकली भव्य अभियान यात्रा का 18 सितंबर को राजयोग भवन में होगा ऐतिहासिक समापन
बिलासपुरSeptember 17, 2026अनहाइजीनिक तरीके से खाद्य पदार्थ बनाने पर सुरेश कॉफी हाउस सकरी का लाइसेंस निलंबित
राष्ट्रीयSeptember 16, 2026झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड 13 साल बाद आया बड़ा फैसला, नंदकुमार पटेल , विद्याचरण शुक्ला और महेंद्र कर्मा समेत कई नेताओं की हुई थी हत्या
अपराधSeptember 14, 2026बेलपहाड़ स्टेशन पर 8 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तारआरपीएफ की ऑपरेशन नारकोस के तहत कार्रवाई, चार लाख रुपये का गांजा बरामद

