🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

देश के जनजातीय समाज को विकास की राह में आगे बढ़ाने का काम कर रहे प्रधानमंत्री : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*बिलासपुर में लगेगी भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा – मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण घोषणा*

On: November 15, 2025 2:21 PM

*देश के जनजातीय समाज को विकास की राह में आगे बढ़ाने का काम कर रहे प्रधानमंत्री : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय*

*भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर बिलासपुर में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम संपन्न*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जनजातीय समाज को संस्कृति, आस्था और विकास की दिशा में एकजुट रहने का दिया संदेश*

*छत्तीसगढ़ में जनजातीय विकास को पीएम जनमन, ग्राम उत्कर्ष अभियान से मिल रही नई दिशा*

बिलासपुर, वायरलेस न्यूज 15 नवम्बर 2025/पुलिस परेड ग्राउंड, बिलासपुर में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस का भव्य और गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि जनजातीय समाज का इतिहास सदैव शौर्य, बलिदान और गौरव से भरा रहा है। उन्होंने कहा कि मुगल शासन से लेकर अंग्रेजी हुकूमत तक, देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में जनजातीय समाज के वीरों ने जो योगदान दिया, वह अनुपम है, किंतु इतिहास के पन्नों में उन्हें वह स्थान नहीं मिला जिसके वे हकदार थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने इस ऐतिहासिक भूल को सुधारा और जनजातीय समाज के सम्मान, उत्थान और विकास के लिए बड़े स्तर पर कार्य किए। वे स्वयं भगवान बिरसा मुंडा की कर्मभूमि गए और समाज की प्रगति के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री जी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लेकर पूरे देश में स्वाभिमान की नई ऊर्जा का संचार किया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मध्यप्रदेश के जबलपुर में रानी दुर्गावती संग्रहालय और रायपुर में शहीद वीर नारायण सिंह ट्राइबल म्यूजियम का उद्घाटन कर देशभर के जनजातीय योद्धाओं के योगदान को सम्मानित किया है। यह संग्रहालय डिजिटल स्वरूप में भी उपलब्ध है, जिससे नई पीढ़ी अपने इतिहास से परिचित हो सके। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अटल जी ने ही झारखंड और छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण कर जनजातीय समाज को नई पहचान दिलाई। उन्होंने आदिम जाति मंत्रालय बनाकर जनजातीय विकास के लिए विशेष बजट प्रावधान किए। आज देश का सर्वाेच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति आदिवासी समाज से होना गर्व की बात है, और छत्तीसगढ़ में भी आदिवासी समाज का बेटा मुख्यमंत्री के रूप में सेवा कर रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के माध्यम से लगभग 80 हजार करोड़ रूपए से अधिक राशि का प्रावधान कर 6600 से भी अधिक गांवों में विकास के कार्य किए जा रहे हैं। इसके साथ ही विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए पीएम जनमन योजना शुरू की गई है, जिसके तहत सड़क, आवास तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने गर्व से बताया कि इन योजनाओं के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ देश में प्रथम स्थान पर है और इस उपलब्धि के लिए राज्य को राष्ट्रपति महोदया द्वारा सम्मानित भी किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि वे इस ऐतिहासिक जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में उपस्थित हैं। उन्होंने बिलासपुर जिले में 329 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास पर जनता को बधाई दी। कार्यक्रम में जनजातीय समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों,सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों और समाजसेवियों और स्कैच तैयार करने वाली दीपिका धु्रव को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री ने समाज के प्रमुख जनप्रतिनिधियों से चर्चा की तथा उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की। उन्होंने कहा कि आज का दिन सौभाग्य और सम्मान का दिन है, जब बिलासपुर को 329 करोड़ रूपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिली है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा स्वतंत्रता संग्राम के महानायक थे, और जनजातीय समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। उपमुख्यमंत्री ने ट्राइबल म्यूजियम की विशेषताओं का उल्लेख करते हुए सभी को इसे अवश्य देखने की अपील की।
इस अवसर पर विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल, श्री धर्मजीत सिंह, श्री सुशांत शुक्ला, श्री दिलीप लहरिया, श्री अटल श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी, पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष श्री राजा पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, जनजातीय समाज के श्री हेमंत राज, श्री वीरेंद्र सिंह राज, श्री उमेश कश्यप, डॉ. सीएस उइके, श्रीमती वंदना उइके, वेद सिंह मरकाम, संभाग आयुक्त श्री सुनील जैन, आईजी श्री संजीव शुक्ला, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल, एसएसपी श्री रजनेश सिंह, नगर निगम आयुक्त श्री अमित कुमार, सीईओ जिला पंचायत श्री संदीप अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित थे।

*बिलासपुर में लगेगी भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा – मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण घोषणा*
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएँ की। बिलासपुर में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। शहर के एक प्रमुख चौक का नामकरण भगवान बिरसा मुंडा के नाम पर किया जाएगा। लाल खदान ओवरब्रिज का नामकरण शहीद वीर नारायण सिंह ओवरब्रिज के रूप में किया जाएगा। जनजातीय बालक-बालिकाओं के लिए 300-200 सीटर अत्याधुनिक पोस्ट मैट्रिक छात्रावास खोले जाएंगे। कोटा ब्लॉक में जनजातीय समाज के लिए सुसज्जित सामुदायिक भवन का निर्माण किया जाएगा।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment