कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ का त्रिवार्षिक संगठन चुनाव संपन्न पं बी के पांडेय निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष चुने गए

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज)
समाज सेवा में अग्रणी कान्यकुब्ज ब्राह्मण विकास मंच छत्तीसगढ़ का त्रिवार्षिक संगठन चुनाव प्रदेश कार्यालय आशीर्वाद भवन लोखंडी में भगवान श्री परशुराम जी मंदिर परिसर में संपन्न हुआ।
मंच के प्रदेश संगठन सचिव पं सुदेश दुबे साथी ने बताया कि मंच द्वारा प्रत्येक तीसरे वर्ष संगठन चुनाव संपन्न होता है
पं बी के पांडेय निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष चुने गए
प्रदेशाध्यक्ष पद हेतु बी के पांडेय,श्रीमती रश्मि लता मिश्रा, लक्ष्मी कांत दीक्षित, आदित्य त्रिपाठी एवं बसंत बाजपेयी ने नामांकन भरा सभी नामांकन की जांच की गई जिसमें सभी नामांकन सही पाये गये
श्रीमती रश्मि लता मिश्रा, लक्ष्मी कांत दीक्षित, आदित्य त्रिपाठी एवं बसंत बाजपेयी के नाम वापसी से बी के पांडेय को निर्विरोध प्रदेशाध्यक्ष चुनाव अधिकारी मनोहर लाल मिश्र एवं दिनेश बाजपेयी ने घोषित किया
नवनिर्वाचित प्रदेशाध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की जिसमें संरक्षक के के अवस्थी,,अरूण शुक्ल पूर्व अध्यक्ष कान्यकुब्ज सभा रायपुर, पूर्व विधायक शैलेष पांडेय , गोपाल तिवारी एवं बसंत बाजपेयी
प्रदेश में दो कार्यकारी अध्यक्ष होंगे आदित्य त्रिपाठी बिलासपुर एवं रज्जन अग्निहोत्री रायपुर क्षेत्र
उपाध्यक्ष अनूप पांडेय,श्रीमती रश्मि लता मिश्रा, श्याम तिवारी दुर्ग
सचिव राजेश पाण्डेय, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी कांत दीक्षित
संगठन सचिव सुदेश दुबे साथी, एवं सह सचिव शास्वत तिवारी मनोनीत किये गये
विशेष आमंत्रित सदस्य एम पी तिवारी, संतोष मिश्र,विजय तिवारी,संजय मिश्र, शोभा बाजपेयी, पूनम पांडे, बीना शुक्ला, सुरेश मिश्रा अध्यक्ष कान्यकुब्ज सभा रायपुर, अमित तिवारी, शिवमंगल पांडेय, गोविन्द तिवारी, सुशील शुक्ल, प्रदीप मिश्र मनोनीत किये गये
अतिशीघ्र भवन, समिति, सांस्कृतिक, खेलकूद, शिक्षा समिति की घोषणा की जाएगी
इस अवसर पर अनिल शुक्ल, प्रशांत शुक्ल मान, रायपुर,सौरभ द्विवेदी,पवन तिवारी,प्रभात अवस्थी ,समय अवस्थी, कान्हा अवस्थी,सुरेन्द्र तिवारी, संजय तिवारी, करूणा शंकर अवस्थी, कमलेश मिश्र, शैलेन्द्र अग्निहोत्री, जितेन्द्र पांडेय, योगेश मिश्र, देवेन्द्र बाजपेयी,एस पी मिश्र, देवेन्द्र पाठक, रमा शुक्ला, सहित मंच के सदस्य शामिल रहे
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026विश्वकर्मा जयंती पर करगी रोड कोटा में ‘एक दीप मोदी जी के नाम’ कार्यक्रम
बिलासपुरSeptember 17, 2026साउथ कैफे, लिटिल पंजाबी रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की जांच, इडली का नमूना भेजा लैब
बिलासपुरSeptember 17, 2026भाजयुमो जिला बिलासपुर शहर द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल, में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया
बिलासपुरSeptember 17, 2026प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव,एक साथ जले 10 लाख दीप, आशीर्वाद का दीया से रोशन हुआ बिलासपुर

