अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

विनोबा ऐप के माध्यम से स्कूलों में नवाचारी शिक्षा को मिल रहा प्रोत्साहन “बोलेगा बचपन” के उत्कृष्ट प्रतिनिधि बने रत्ना गुरु और कार्तिक कुमार सिन्हा

On: November 19, 2025 7:21 AM
Follow Us:

**विनोबा ऐप के माध्यम से स्कूलों में नवाचारी शिक्षा को मिल रहा प्रोत्साहन
बोलेगा बचपन के उत्कृष्ट प्रतिनिधि बने रत्ना गुरु और कार्तिक कुमार सिन्हा**

जशपुर। ( वायरलेस न्यूज) जिला कलेक्टर रोहित व्यास और मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में ओपन लिंक्स फाउंडेशन (विनोबा ऐप) जिले में शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा अधिकारी पी.के. भटनागर के निर्देशन और यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता के समन्वय से संचालित हो रहा है।

विनोबा ऐप के अंतर्गत चल रहा बोलेगा बचपन अभियान बच्चों में पठन-कला, कहानी वाचन, कविता पाठ और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए एक प्रभावी मंच बना है। नवाचार आधारित इस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाता है।

इसी क्रम में इस वर्ष प्राथमिक शाला जामटोली की श्रीमती रत्ना गुरु और सजेस बगीचा के कार्तिक कुमार सिन्हा ने बोलेगा बचपन कार्यक्रम में अपने उल्लेखनीय योगदान से जशपुर का नाम गौरवान्वित किया है। दोनों शिक्षकों को बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी द्वारा प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

श्रीमती रत्ना गुरु ने बच्चों में भाषा कौशल और आत्मविश्वास विकसित करने के लिए नियमित वाचन गतिविधियों के साथ कई नवाचार किए, जिससे विद्यालय के छोटे बच्चों में अभिव्यक्ति और प्रस्तुति क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

वहीं कार्तिक कुमार सिन्हा ने तकनीक आधारित सीखने, मंचीय प्रस्तुति और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से जिले का प्रतिनिधित्व कर बोलेगा बचपन अभियान को नई पहचान दिलाई। उनका कार्य जिले के शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन रहा है।

यशस्वी जशपुर की टीम ने दोनों उत्कृष्ट शिक्षकों—रत्ना गुरु और कार्तिक कुमार सिन्हा—को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि बोलेगा बचपन में उनका योगदान जशपुर जिले की शैक्षणिक गुणवत्ता को ऊंचाई देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

दोनों शिक्षक इस कार्यक्रम में *जशपुर जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे थे और राष्ट्रीय स्तर पर जशपुर को गौरवपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया।*

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Amit Mishra

अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment