🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पड़ोसी युवक ने बुजुर्ग और बेटी की पत्थर से कुचलकर की हत्या—खरसिया पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

On: November 19, 2025 3:26 PM

● *खैरपाली मर्डर पड़ोसी युवक ने बुजुर्ग और बेटी की पत्थर से कुचलकर की हत्या—। खरसिया पुलिस ने हत्यारे को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

*रायगढ़, वायरलेस न्यूज 19 नवंबर* । खरसिया पुलिस को मंगलवार 18 नवंबर 2025 को ग्राम खैरपाली से एक गंभीर घटना की सूचना मिली, जिसमें एक युवक द्वारा पड़ोसी के घर घुसकर बुजुर्ग व्यक्ति, उसकी पत्नी और बेटी पर जानलेवा हमला करने की बात सामने आई। सूचना मिलते ही एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश जांगड़े और एफएसएल टीम, थाना स्टाफ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। जांच में पता चला कि खैरपाली निवासी रत्थूराम पटैल (70) के घर उसके पड़ोसी भीखम पटैल (25) ने घुसकर हमला किया, जिसमें रत्थूराम और उनकी बेटी खीरबाई (45) की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई, जबकि उनकी पत्नी फोटो बाई (80) गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक के पुत्र रमेश पटैल (40) ने बताया कि आरोपी रायपुर में काम करता था और कुछ दिनों से गांव में अपने नाना के यहां रह रहा था। उसने कई बार गुस्से में पड़ोसियों से झगड़ा करने की प्रवृत्ति दिखाई थी और मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे उसने अचानक हमला कर यह वारदात कर दी। शिकायत के आधार पर खरसिया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 585/25 धारा 103(1), 117(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर तत्काल हिरासत में लिया। मर्ग पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त सीमेंट का पत्थर तथा आरोपी के पहने हुए कपड़े—शर्ट और जींस—जप्त किए गए। मामला दर्ज करने और आवश्यक औपचारिकताओं के बाद आरोपी भीखम पटैल पिता गेंदराम पटैल निवासी खैरपाली को आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश मरकाम, एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक राजेश जांगड़े एवं उनकी टीम के एसआई अमरनाथ शुक्ला, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, जागेश्वर दिग्रस्कर, आरक्षक विशोप सिंह, अनूप मिंज, योगेश साहू ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना का शीघ्र पटाक्षेप किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment