बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) तमनार में हुई घटना को लेकर हाईकोर्ट की नाराजगी सामने आई है। चीफ जस्टिस की डिवीजन बेंच में इसी तरह के मामले की सुनवाई हो रही थी। सुनवाई के बीच में चीफ जस्टिस ने तमनार की घटना का उल्लेख करते हुए इस पर चिंता भी व्यक्त किया और नाराजगी भी जताई। साथ ही महाधिवक्ता को तलब कर शासन का जवाब मांगा है।
अभनपुर के एक मामले को लेकर चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के डिवीजन बेंच में सुनवाई हो रही थी। राजधानी रायपुर के एक थाना क्षेत्र में टोनहा और तांत्रिक होने के आरोप में निर्वस्त्र करके घुमाने के मामले में एफआईआर हुई थी। मामले में पीड़ित पक्ष ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। इस मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट की तल्खी तमनार मामले को लेकर भी सामने आई। तमनार में भी महिला आरक्षक पर हमला करने और वर्दी फाड़ने के मामले में मुख्य आरोपी का पुलिस ने सड़क पर अंडर वियर और फटे बनियान में लिपस्टिक पोतकर जुलूस निकाला था। हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने तल्खी के साथ उक्त मामले में नाराजगी जताई और शासन की ओर से खड़े अधिवक्ता को कहा कि इस मामले में सरकार का पक्ष रखने के लिए महाधिवक्ता को तलब किया जाए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

