बकाया बिलों पर बिजली विभाग सख्त
लंबित बिलों का जल्द भुगतान कर, कनेक्षन विच्छेदन की कार्यवाही से बचें
अवैध रूप से बिजली के उपयोग करने पर कठोर कार्यवाही – कार्यपालक निदेषक श्री अंबष्ट

बिलासपुर, वायरलेस न्यूज 09 जनवरी 2026। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूषन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र में बकाया बिजली बिल वाले उपभोक्ताओं के विरूद्ध बिल वसूली और डिस्कनेक्षन हेतु विषेश अभियान चलाने का फैसला लिया गया है, इस अभियान का मुख्य उद्देष्य लंबित राजस्व की वसूली में तेजी लाना और बिजली चोरी रोकना है।
बिलासपुर जिले के अंतर्गत ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली का बिल 1 लाख रूपये से अधिक का बकाया है, उन उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित किया गया है। बिलासपुर नगर एवं ग्रामीण वृत्त के अंतर्गत घरेलू श्रेणी के षासकीय एवं गैर-षासकीय उपभोक्ताओं की संख्या 1306 है। इन उपभोक्ताओं को लंबित बकाया राषि के भुगतान हेतु सूचना भेजा गया था, परंतु इनके द्वारा बकाया राषि का भुगतान आज तक नही किया गया है। जिन उपभोक्ताओं का बिजली बिल लंबे समय से बकाया है, उनकी बिजली पहले काटी जाएगी, जिन उपभोक्ताओं का कनेक्षन पहले से कटा हुआ है उन्हे बकाया भुगतान के लिए कानूनी नोटिस भी जारी किए जाएंगे।
बिजली विभाग ने छोटे उपभोक्ताओं पर सख्ती और बडे बकायेदारों पर नरमी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं से विभाग बकाया राषि की वसूली कर रहा है। षासकीय कार्यालयों के बकाया मामलों में पत्राचार किया गया है और उच्च कार्यालय से निर्देष मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। बकाया राषि चाहे जितनी भी हो यदि समय-सीमा के भीतर भुगतान नही किया जाता है तो बिजली काटने की कार्यवाही तय है। कृपया उपभोक्तागण बिजली बिल समय पर भरें ताकि कनेक्षन काटने की स्थिति निर्मित न हो और ना ही आपको अतिरिक्त षुल्क और परेषानी का सामना करना पड़े।े
बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेषक श्री ए.के. अम्बस्थ ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने लंबित बिजली बिल का भुगतान तुरंत करें, ताकि उनकी बिजली आपूर्ति बाधित न हो। उन्होने कहा कि भुगतान नहीं करने वाले क्षेत्रों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का विस्तार किया जाएगा और इसकी नियमित समीक्षा भी की जाएगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

