🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कल्याण भवन में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन* *स्वस्थ दिन-चर्या ही स्वास्थ्य की कुंजी – श्री ए.के. अम्बस्ट*

On: January 14, 2026 12:18 PM

*कल्याण भवन में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन*

*स्वस्थ दिन-चर्या ही स्वास्थ्य की कुंजी – श्री ए.के. अम्बस्ट*

बिलासपुर, (वायरलेस न्यूज 14 जनवरी 2026) /छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र एवं अपोलो हास्पिटल के संयुक्त तत्वाधान में एक-दिवसीय स्वास्थ्य परीक्षण एवं विषेशज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श शिविर का आयोजन तिफरा स्थित कल्याण भवन में किया गया। इस शिविर में अपोलो हास्पिटल के हृदय रोग विशेषज्ञ श्री डॉ. अभिशेक कौशले, न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ श्री डॉ. अविनाश गुप्ता, जनरल मेडिसिन श्री डॉ. मंदार गोकाटे, किडनी रोग विशेषज्ञ श्री डॉ. विनय कुमार एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शंभवी श्रीवास्तव द्वारा पॉवर कंपनी के 80 से अधिक अधिकारी, कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हे परामर्श दिया गया। इस अवसर पर बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक श्री ए.के. अम्बस्ट ने अपोलो अस्पताल के चिकित्सकों एवं उनकी पूरी टीम को शिविर के आयोजन हेतु धन्यवाद दिया। साथ ही पॉवर कंपनी के उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को स्वस्थ दिन-चर्या का पालन करने तथा विशेषज्ञों के सुझावों का पालन करने का आह्वान किया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment