*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने धर्मी देवी जसूजा के निधन पर दी श्रद्धांजलि*
बिलासपुर , वायरलेस न्यूज 26 जनवरी/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री सिंधु अमरधाम आश्रम चकरभांठा के संत श्री लाल दास साहेब की माता जी श्रीमती धर्मी देवी जसूजा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि दी है। वे बिलासपुर प्रवास के दौरान चकरभांठा स्थित अमरधाम आश्रम पहुंचे और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों से भी मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धर्मी देवी जसूजा एक सरल, स्नेही और सामाजिक मूल्यों से जुड़ी हुई महिला थीं। उनके निधन से परिवार ही नहीं, बल्कि समाज को भी अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने कहा कि दिवंगत धर्मी देवी जसूजा का जीवन सेवा, संस्कार और मानवीय मूल्यों का प्रतीक रहा है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक की इस घड़ी में परिजनों को धैर्य और संबल प्रदान करें। इस अवसर पर विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल, क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी,महापौर श्रीमती पूजा विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनीश सिंह, श्री अमित चिमनानी , एसडीएम आकांक्षा त्रिपाठी सहित पूज्य सिंधी समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 22, 2026उत्कल विप्र समाज एवं उत्कल विप्र महिला समिति का नुआखाई जुहार का रंगारंग कार्यक्रम सम्पन्न
राष्ट्रीयSeptember 21, 2026ब्रेकिंग न्यूज़: असम में भुपेश बघेल के काफिले पर पथराव, कारों के शीशे टूटे नगांव उपचुनाव के प्रचार के दौरान हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा
बिलासपुरSeptember 21, 2026करगी रोड कोटा वार्ड क्रमांक 9 सिद्ध बाबा मां नारायणी गणेश उत्सव समिति पूजा अर्चना कर महाआरती संपन्न
छत्तीसगढ़September 21, 2026बिलासपुर के ‘अमर’ रिश्ते की कहानी… जनसेवा के सफर के नाम एक और साल, आज जन्मदिन पर शुभकामनाओं से गूंजेगा शहर, समर्थकों और शुभचिंतकों में उत्साह

