*खनिजो के अवैध उतखनन व परिवहन पर 14 ट्रेक्टर ट्राली, 05 हाइवा व 01 पोकलेन मशीन व 01 जे सी बी मशीन जप्त*
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) कलेक्टर महोदय के निर्देशानुसार एंव उप संचालक महोदय के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 04/04/2026, 05/04/2026 व 07/04/2026 को खनिज अमला बिलासपुर द्वारा रतखंडी व धुमा, मानिकपुर लावर व राजपुर केकती क्षेत्र की जाँच की गयी। जाँच के दौरान रतखंडी क्षेत्र अंतर्गत अरपा नदी क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध उतखनन व परिवहन करते 10 ट्रैक्टर ट्राली वाहनों को जप्त किया गया। धुमा मानिकपुर क्षेत्र से खनिज मिट्टी का अवैध उतखनन व परिवहन करते 01 पोकलेन मशीन व 04 हाइवा वाहनों को जप्त किया गया है। लावर क्षेत्र से खनिज रेत का परिवहन करते 01 हाइवा जप्त किया गया है। राजपुर केकती क्षेत्र से खनिज मिट्टी का अवैध उतखनन करते 01 जे सी बी व 04 ट्रैक्टर को जप्त किया गया है। बुतेना क्षेत्र से मुरुम का अवैध उतखनन करते 01 जे सी बी वाहन को जप्त किया गया है।इस प्रकार जप्त कुल 22 वाहनों को पुलिस चौकी बेलगहना तथा खनिज जाँच चौकी लावर की अभिरक्षा मे रखा गया है।खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.09सीएनआई चर्च कोटा के पास्टर एवं दो अन्य लोगों की अग्रिम जमानत खारिज*
Uncategorized2026.07.09एसईसीएल की पाँच खदानों को मिला 5-स्टार दर्जा, उत्कृष्ट खनन का राष्ट्रीय सम्मान
Uncategorized2026.07.09भकुर्रा नवापारा में व्यवसायिक एवं तकनीकी शिक्षा पर कार्यशाला का आयोजित
Uncategorized2026.07.09उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने “जोहार श्री जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना* *श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ*


