*केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू रायपुर में ‘जन-आक्रोश महिला पदयात्रा’ में मातृशक्ति के सम्मान एवं अधिकार सुनिश्चित करने हेतु व्यापक जनजागरूकता पर दिया बल*
आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में रायपुर में आयोजित ‘जन-आक्रोश महिला पदयात्रा’ में सहभागिता कर महिलाओं के अधिकारों एवं सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
यह पदयात्रा रायपुर स्थित सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से प्रारंभ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में मातृशक्ति की सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान श्री साहू ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को लोकसभा एवं विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान कर उन्हें निर्णय प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।
उन्होंने कहा कि यह अधिनियम केवल एक विधायी प्रावधान नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने इस विषय पर कुछ राजनीतिक दलों के विरोध पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों एवं सम्मान जैसे मुद्दों पर राजनीति से ऊपर उठकर निर्णय लिया जाना चाहिए।
श्री साहू ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि देश की माताएं एवं बहनें सजग हैं और वे समय आने पर अपने अधिकारों एवं सम्मान के पक्ष में उचित निर्णय अवश्य लेंगी।
उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि महिलाओं के सम्मान, अधिकार एवं सशक्तिकरण के इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं, जिससे एक समावेशी एवं सशक्त समाज का निर्माण सुनिश्चित हो सके।
*जनदर्शन के माध्यम से जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर*
आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने अपने संसदीय क्षेत्र बिलासपुर स्थित निज कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने आमजन से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना।
श्री साहू ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों के त्वरित, प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 18, 2026कोरबा एनटीपीसी को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान
छत्तीसगढ़September 18, 2026प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण
बिलासपुरSeptember 18, 2026नकली चाय की सूचना पर माधव ट्रेडर्स में खाद्य विभाग की जांच, 23 पैकेट जब्त
बिलासपुरSeptember 17, 2026विश्वकर्मा जयंती पर करगी रोड कोटा में ‘एक दीप मोदी जी के नाम’ कार्यक्रम

