*रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं सामाजिक दायित्वों में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ *
बिलासपुर:- ( वायरलेस न्यूज 13 मई, 2026)
रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, अपराधों की रोकथाम तथा सामाजिक सरोकारों के निर्वहन हेतु विभिन्न विशेष अभियानों के अंतर्गत प्रभावी एवं सराहनीय कार्य किए गए हैं ।
1. *आपरेशन नारकोस-* रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा ट्रेनों एवं रेलवे परिक्षेत्र में नशीले पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु लगातार रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा “आपरेशन नारकोस” के तहत अभियान चलाया जा रहा है, यात्री ट्रेनों पर विशेष निगरानी रखते हुए नशीले पदार्थो की जब्ती एवं तस्करो को गिरफ्तार किया जा रहा है, इस अभियान के तहत रेलवे सुरक्षा बल के तीनो मंडलों (बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर) में स्पेशल टास्क टीम बनाकर कार्याही की जा रही है, इस कार्य के लिए तीनो मंडलों में स्थित CIB (Crime Intelligence Branch) और SIB (Special Intelligence Branch) को एक्टिव किया गया है, वर्ष-2025 में “ऑपरेशन नारकोश” के तहत कुल- 63 मामलो में 78 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 713.522 Kg., मूल्य 1.70 करोड़ के मादक पदार्थ की जब्ती की गई है तथा इसी तरह वर्ष-2026 में अब तक 38 मामलो में 60 आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 572.729 Kg., मूल्य 2.86 करोड़ के मादक पदार्थ की जब्ती कर विधिपूर्ण कार्यवाही की गयी है I
रेलवे सुरक्षा बल के द्वारा विगत वर्षो से लगातार यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसके परिणाम वर्ष 2025 एवं 2026 में अब तक “ऑपरेशन नारकोश” के तहत 4.56 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थो को डिटेक्ट कर 138 आरोपियों को गिरफ्तार कर विधिपूर्ण कार्यवाही की गई है I इस अभियान के तहत उड़ीसा राज्य के तरफ से आने वाली ट्रेनों जैसे- 12843 पूरी-अहमदाबाद, 18477 उत्कल एक्सप्रेस, 12807 समता एक्सप्रेस, 58213 टिटलागढ-बिलासपुर पैसेंजर, 12994 पूरी-गांधीधाम एक्सप्रेस में मुख्य रूप से फोकस कर ड्राइव एवं चेकिंग अभियान लगातार जारी रखा गया है I
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरAugust 24, 2026सेवानिवृत्त कर्मचारी अधिकारी संघ महासंघ का विस्तार, बिलासपुर में क्षेत्रीय इकाई गठित दिनेश वाजपेयी बने अध्यक्ष, संतोष शर्मा सचिव
बिलासपुरAugust 24, 2026निवारक सतर्कता अभियान के अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम
अपराधAugust 24, 2026भेष बदल कर गांजे की तस्करी करते दो आरोपी RPF अनुपपुर के हत्थे चढ़े,निगौरा स्टेशन पर 15.540 किलो गांजा जब्त, कीमत 7.77 लाख रु.
बिलासपुरAugust 24, 2026अचानकमार टाइगर रिजर्व के क्षेत्र में बाघ का हमला मौके पर ही हुई मौत लकड़ी चोरी करने गया था

