*भीषण गर्मी को देखते हुए दोपहर में पशुओं से कार्य कराने पर प्रतिबंध*
बिलासपुर, वायरलेस न्यूज 14 मई 2026/कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल द्वारा भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए पशुओं के हित में महत्वपूर्ण आदेश जारी किया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य जीवजंतु कल्याण बोर्ड रायपुर से प्राप्त निर्देशों के आधार पर जिले में 1 मई 2026 से 30 जून 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच परिवहन एवं कृषि कार्यों में उपयोग किए जाने वाले पशुओं से कार्य कराने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में तापमान 37 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में बैलगाड़ी, भैंसागाड़ी, तांगा एवं अन्य भारवाही पशुओं से कार्य लेने पर उनके बीमार होने अथवा मृत्यु होने की आशंका बनी रहती है। पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण के उद्देश्य से “परिवहन एवं कृषि पशुओं पर क्रूरता निवारण नियम 1965” के तहत यह प्रतिबंध लागू किया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
मध्य प्रदेशOctober 24, 2026अमरकंटक में पाँच दिवसीय ओशो मौन ध्यान साधना शिविर का आयोजन, साधकों ने किया आत्मचिंतन
मध्य प्रदेशOctober 24, 202635 वर्षों की साधना और निर्माण यात्रा हुई साकार, श्री यंत्र महामेरु शक्तिपीठ में प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ,अमरकंटक में मां त्रिपुर सुंदरी की पालकी के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, विशाल श्री यंत्र के दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
बिलासपुरOctober 23, 2026कोटा में कोल वाशरी-रेलवे साइडिंग के खिलाफ जनआक्रोश, NOC निरस्त करने लामबंद हुए नागरिक,प्रकाश जायसवाल बोले “प्रदूषणकारी परियोजनाएं किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं, जनहित में लड़ाई जारी रहेगी”
बिलासपुरOctober 23, 2026वोट बचाओ, लोकतंत्र बचाओ अभियान की तयारी को लेकर शहर प्रभारी शैलेश नितिन त्रिवेदी पहुंचे,27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे AICC प्रभारी नवकिशोर पटनायक

