🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रे.सु.ब. पोस्ट दुर्ग ने यात्री के ₹8,27,800/- मूल्य के डॉलर, ऐपल टैब, सोने की अँगूठी, दवाईयां और अन्य समान सही सलामत वापस किया

On: May 16, 2026 5:12 PM

दुर्ग (वायरलेस न्यूज) आरपीएफ के ऑपरेशन अमानत के तहत
रे.सु.ब. पोस्ट दुर्ग द्वारा *यात्री के ₹8,27,800/- मूल्य के डॉलर, ऐपल टैब, सोने की अँगूठी, दवाईयां और अन्य समान सही सलामत वापस किया गया*
• दिनांक 16/5/2026 को ट्रेन संख्या 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस के A 2 बर्थ नंबर 13,14 के यात्री अवतार सिंह उम्र, 75 वर्ष,जबलपुर से उसलापुर तक परिवार संग यात्रा कर रहे थे ।
• ⁠उसलापुर स्टेशन पर वे अपने सामान के साथ उतर गए परंतु वे अपने काले रंग के बैग बर्थ पर ही भूल गए ।
• ⁠ट्रेन दुर्ग स्टेशन आने पर महिला आरक्षक शारदा और आरपीएसएफ आरक्षक प्रसंजीत बिस्वास द्वारा चेक करने पर कोच अटेंडेंट द्वारा लावारिस बैग कि जानकारी दी गई ।
• ⁠बैग को चेक करने पर उसमे 25 US $ 100 मुल्य के कुल डॉलर मूल्य करीब ₹2,30,000/-
• ⁠Apple Tab 3400 US $ मुल्य के कुल मूल्य करीब ₹3,12,800/-
• ⁠विदेशी दवाई कुल मूल्य करीब ₹2,50,000/-
• ⁠गोल्ड अंगूठी कुल मूल्य करीब ₹25,000/-
• ⁠अन्य सामान का कुल मूल्य ₹10,000/-, *सारे सामान का कुल अनुमानित मूल्य ₹8,27,800/- (आठ लाख सताइश हज़ार आठ सौ रुपए)* पाया गया।
• ⁠बैग में यात्री का मोबाइल नंबर पाया गया जिसमें उन्हें सूचना दी गई ।
• ⁠यात्री के रिस्तेदार दुर्ग निवासी श्री भाग सिंह विरदि दुर्ग आरपीएफ पोस्ट पर उपस्थित हुए जिन्हे औपचारिक कार्यवाही के पश्चात बैग सारे सामान के साथ सुपुर्द किया गया ।
• ⁠*आरपीएफ दुर्ग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आठ लाख रुपए से ज़्यादा मूल्य* के सामान सुपुर्द करने पर श्री भाग सिंह एवम यात्री श्री अवतार सिंह द्वारा आरपीएफ को बहुत बहुत धन्यवाद दिया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment