*प्रतिदिन 281 घरों में लग रहे हैं सोलर संयंत्र*
– 30 दिन में मिल रही है सब्सिडी की राशि
– पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में आई तेजी
रायपुर, वायरलेस न्यूज मई 2026। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ में रूफटॉप सोलर संयंत्रों की स्थापना में लगातार तेजी आई है। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी व्दारा उपभोक्ताओं को त्वरित स्वीकृति, नेट मीटरिंग एवं सब्सिडी प्रक्रिया का लाभ उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है, वर्तमान में प्रतिदिन औसतन 281 घरों में रूफटॉफ सोलर संयंत्र लगाए जा रहें हैं।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ के उपमहाप्रबंधक (जनसंपर्क) की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि 17 मई की स्थिति में प्रदेश के 33 जिलों से कुल 1,84,050 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 49,761 आवेदनों को सब्सिडी भुगतान हेतु अग्रेषित किया जा चुका है तथा 42,684 हितग्राहियों को केंद्र शासन द्वारा सब्सिडी की राशि जारी की जा चुकी है। वर्तमान में केवल 7,077 आवेदन विभिन्न प्रक्रियाओं में लंबित हैं।
सीएसपीडीसीएल के अनुसार अप्रैल 2026 माह में लगभग 8,431 सोलर पावर प्लांट स्थापित किए गए हैं। औसतन प्रतिदिन 281 घरों में सोलर संयंत्र लगाए जा रहे हैं। अधिकांश लंबित आवेदन 30 दिवस से कम अवधि के हैं तथा दस्तावेज सत्यापन एवं तकनीकी स्वीकृति की प्रक्रिया पूर्ण होते ही उपभोक्ताओं को सब्सिडी की राशि सीधे उनके बैंक खातों में अंतरित की जा रही है।
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार व्दारा घरेलू उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापना पर आकर्षक सब्सिडी प्रदान की जा रही है। योजना के तहत 1 किलोवाट तक के सोलर संयंत्र पर 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट तक पर 60 हजार रुपये तथा 3 किलोवाट अथवा उससे अधिक क्षमता के संयंत्र पर अधिकतम 78 हजार रुपये की केंद्रीय सब्सिडी प्रदान की जाती है।
इसके अतिरिक्त छत्तीसगढ़ शासन व्दारा भी उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य स्तर पर सहयोग प्रदान किया जा रहा है, इसमें 1 किलोवाट क्षमता के प्लांट पर 15 हजार रुपए की अतिरिक्त सब्सिडी प्रदान की जा रही है। साथ ही 2 व 3 किलोवाट के प्लांट पर 30 हजार रूपए की सब्सिडी राज्य सरकार प्रदान कर रही है।
योजना के माध्यम से उपभोक्ताओं को दीर्घकालीन बिजली बचत, पर्यावरण संरक्षण तथा स्वच्छ ऊर्जा का लाभ मिल रहा है। सोलर संयंत्र स्थापना के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।
कंपनी ने आमजन से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील करते हुए कहा है कि इच्छुक उपभोक्ता ऑनलाइन पोर्टल अथवा निकटतम विद्युत कार्यालय के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न
अन्यOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त,रावघाट तक रेल पहुंचना छत्तीसगढ़ के रेल विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

