बिलासपुर।( वायरलेस न्यूज) बिलासपुर में जल्द ही पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू हो सकती है। रायपुर में किए गए प्रयोग के बाद सकारात्मक परिणाम मिले हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने अब बिलासपुर समेत प्रदेश के अन्य बड़े शहरों में भी इसे लागू करने की तैयारी कर रही है।
बिलासपुर दौरे के दौरान उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने संकेत दिए हैं कि रायपुर की तर्ज पर बिलासपुर की पुलिस व्यवस्था में भी बड़ा बदलाव किया जाएगा। नई प्रणाली लागू होने से कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं आधुनिक बनाया जाएगा।
रायपुर की सफलता के बाद विष्णु देव साय सरकार की तैयारी तेज हो गई है शहर में 15 करोड़ की लागत से बहुत जल्द लगेंगे 1000 सीसीटीवी कैमरे लगेंगे ,पुलिस व्यवस्था को ग्रामीण (रूरल) और शहरी (अर्बन) पुलिसिंग में विभाजित किया जाएगा। वर्तमान में पूरे जिले की जिम्मेदारी एक एसएसपी के पास होती है, लेकिन कमिश्नरेट लागू होने के बाद शहरी क्षेत्र को 2 से 3 जोन में बांटा जाएगा। प्रत्येक जोन की कमान डीसीपी (पुलिस उपायुक्त) स्तर के अधिकारी संभालेंगे, जिससे थानों की निगरानी और कानून-व्यवस्था पर अधिक प्रभावी नियंत्रण रखा जा सकेगा।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में सकारात्मक परिणाम दिए हैं। इसी अनुभव के आधार पर अब बिलासपुर में भी इस व्यवस्था को लागू करने पर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिलती है, तो बिलासपुर प्रदेश का दूसरा शहर होगा जहां पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू होगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अपराधSeptember 4, 2026पिस्टल दिखाकर लूट और नकबजनी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तारकोटा पुलिस ने 100 प्रतिशत माल किया बरामद, पिस्टल समेत कार, बाइक और छह मोबाइल जब्त
छत्तीसगढ़September 4, 2026कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में जशपुर में विकसित हो रही शतरंज की नई संस्कृति
मध्य प्रदेशSeptember 4, 2026केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू का मध्य प्रदेश प्रवास: इंदौर मेट्रो सहित शहरी विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा
बिलासपुरSeptember 4, 2026महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने उसलापुर स्टेशन का किया संरक्षा निरीक्षण,आधुनिक उपकरण से सिग्नल प्रणाली की केबल में लीकेज की जांच का सफल प्रदर्शन

