रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर के द्वारा “ऑपरेशन समय पालन” एवं “ऑपरेशन महिला सुरक्षा” के तहत चलाया जा रहा है विशेष अभियान
बिलासपुर (वायरलेस न्यूज) अलार्म चैन पुलिंग (ACP)- रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा यात्री ट्रेनों की समयबद्धता को ध्यान में रखते हुए आपरेशन समय पालन के तहत रेलवे स्टेशनों में लाउड हेलर, पिए सिस्टम, नुक्कड नाटक एवं अन्य माध्यमों से यात्रियों को जागरूक किया जा रहा है , जिसमें बताया जा रहा है कि उचित और पर्याप्त कारण के बिना चैन पुलिंग किया जाना एक अपराध की श्रेणी में आता है और ऐसा करते पाए जाने पर रेलवे अधिनियम के तहत कार्यवाही की जाती है। जिसमे 1 वर्ष तक का सजा का प्रावधान है I यह विशेष अभियान तीनो मंडलों में चलाया जा रहा है, जिसके तहत वर्ष 2026 में अब तक बिना उचित और पर्याप्त कारण के आलार्म चैन पुलिंग करने

साथ ही साथ रेलवे सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर आम नागरिको से यह अपील करती है कि बिना उचित और पर्याप्त कारण के आलार्म चैन पुलिंग न करें, इससे ट्रेनों की समयबद्धता प्रभावित होती हैं I
महिला सुरक्षा– रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान “ऑपरेशन महिला सुरक्षा” चलाया जा रहा है I यात्री गाडियों के महिला कोच में पुरुषों द्वारा अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर सफर करने वाले 4,028 पुरूष यात्रियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की गई है। यह अभियान लगातार जारी है।
साथ ही रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर द्वारा विकलांग कोच में अनाधिकृत रूप से प्रवेश कर सफर करने वाले 2,717 सामान्य यात्रियों के विरूद्ध कार्यवाही सुनिश्चित की गई है I
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यAugust 23, 2026सौर ऊर्जा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ बनेगा देश का अग्रणी राज्य : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
बिलासपुरAugust 22, 2026अनहाइजीनिक तरीके से मिक्स केक बनाने पर प्रबल फूड प्रोडक्ट का रजिस्ट्रेशन निलंबित
राष्ट्रीयAugust 22, 2026क्या राहुल गांधी ने अपने पद का गलत इस्तेमाल किया ?नेता प्रतिपक्ष के आचरण और कार्य व्यवहार पर गंभीर सवाल
बिलासपुरAugust 21, 2026बने खाबो बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत खाद्य विभाग की कार्रवाई, नमूने जांच के लिए भेजे, शिव गंगा नमकीन के विज्ञापन पर नोटिस

