बिलासपुर। (वायरलेस न्यूज) भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर शहर की प्रथम जिला कार्यसमिति परिचयात्मक बैठक जिला भाजपा कार्यालय, करबला बिलासपुर में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों, कार्ययोजना एवं युवा मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को संगठन की रीढ़ बताते हुए कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के विचारों एवं केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। युवा कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ समाज एवं राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर सक्रियता के साथ संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बिलासपुर शहर के जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता ने स्वागत उद्बोधन देते हुए उपस्थित अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। उन्होंने प्रथम जिला कार्यसमिति बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा मोर्चा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा युवाओं को अधिक से अधिक संगठन से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करेगा। उन्होंने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया।
बैठक में प्रमुख रूप से क्रेडा के अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, महापौर पूजा विधानी, गौरी गुप्ता, सन्नी केसरी, वैभव गुप्ता, यश गुप्ता, रोशन सिंह, आयुष सिंह, आलिंद तिवारी, दीपक यादव, केतन वर्मा, राजकमल कश्यप, महर्षि बाजपेयी, निलेश सिंह, अजय यादव, अंकित पाल, अमित सिंह, मोनू रजक, अनीश गुप्ता, अंकित गुप्ता, कैलाश वस्त्रकार, पंकज जायसवाल, गुलशन खाण्डेकर, अमर सिंह राजपूत, योगेश देवांगन, साहिल कश्यप, तनुज वोहरा, विश्वजीत ताम्रकार, देवाशीष दत्ता, संदीप श्रीवास, सूरज रजक आनंद अवस्थी, पृथ्वी श्रीवास, विवेक शर्मा, मोनू यादव, तामेश कौशिक, विवेक ताम्रकार, साहिल भाभा, स्वर्णिम तिवारी, बिन्नी विधानी, अभिषेक प्रभाकर, आदर्श तिवारी, संस्कार सोनी, शुभम यादव, अमन सोनी, मोनू मिश्रा, राहुल महंती, आदर्श बेरिया, हिमांशु गुप्ता, आशीष श्रीवास, गिरजा यादव, मोहन राजपूत, शिवानी स्वर्णकार, लक्ष्मी वैष्णव, हर्षित कुमार सिंह, सिद्धार्थ मेहता, रितेश देवांगन, सत्येन्द्र प्रकाश सूर्यवंशी, अभिषेक प्रभाकर, अरूण लास्कर, करण पाण्डेय, राम सचदेवा, प्रवीण तिवारी, मुकेश वर्मा, आनंद कश्यप, शुभम मिश्रा, संदीप तिवारी, आयुष चतुर्वेदी, किशन यादव, नरेन्द्र यादव, राजा राम मानिकपुरी, विक्की यादव, प्रणव विश्वकर्मा, साहिल बेरिया, रवि सिंह ठाकुर, मनीष कौशिक, कुलदीप भारद्वाज, विरेन्द्र यादव, संदीप कौशिक, बिट्टू रमनानी, देवव्रत साहू, कृष्णा जोशी, आकाश यादव, टिकम कौशिक, अमित यादव, भानू राजपूत, जितेन्द्र सूर्यवंशी सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 23, 2026राष्ट्रपति के आगमन को बताया छत्तीसगढ़ का गौरव, विधायक पुरन्दर मिश्रा ने नुआखाई समारोह में दिया सेवा, संस्कार और समर्पण का संदेश
बिलासपुरOctober 22, 2026कोटा में कोल NOC पर मचा भारी बवाल दलालों की ‘फील्डिंग’ के खिलाफ सड़क पर उतरने को तैयार जनता,जनप्रतिनिधियों को दी चेतावनी
बिलासपुरOctober 21, 2026संजीवनी प्रभात शाखा के स्वयं सेवकों का नगर पथ संचलन कार्य सम्पन्न
अन्यOctober 21, 2026केंद्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू की पहल से डोंगरगढ़–कटघोरा रेल परियोजना को आगे बढ़ाने का मार्ग प्रशस्त,रावघाट तक रेल पहुंचना छत्तीसगढ़ के रेल विकास में ऐतिहासिक उपलब्धि, नई परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी

