राष्ट्रीय विराट कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, कोटा में गूंजा कुश्ती का रोमांच

कोटा (बिलासपुर)। (अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज) स्वर्गीय श्री भगवान सिंह पवार की स्मृति में कोटा नगर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता में हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के चयनित पहलवानों ने भाग लेकर अपने दमखम और कुश्ती कौशल का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। बड़ी संख्या में नगरवासी और खेलप्रेमी दंगल देखने पहुंचे और पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक अटल श्रीवास्तव रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती सरोज साहू ने की। इस अवसर पर रामलाल साहू, एमएल साहू, आदित्य दीक्षित, प्रकाश जायसवाल, सुरेश चौहान, अंजना चौक से बदरुद्दीन खत्री, विष्णु अग्रवाल, वेंकट अग्रवाल सहित नगर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के कुमार और अभिमन्यु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक हासिल कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। वहीं भिलाई और रतनपुर के पहलवानों ने भी अपने दमदार प्रदर्शन से दिल्ली और हरियाणा के पहलवानों को कड़ी चुनौती दी और पुरस्कार अपने नाम किए। हरियाणा और दिल्ली के पहलवानों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए केसरी पदक हासिल किया।
पुरस्कार वितरण समारोह में पूर्व विधायक डॉ. रेणु जोगी के नेतृत्व में अजय जायसवाल सहित अतिथियों ने विजेता पहलवानों को पुरस्कार एवं पदक प्रदान किए।
दो दिवसीय इस राष्ट्रीय कुश्ती दंगल ने पूरे कोटा नगर में खेल के प्रति उत्साह का माहौल बना दिया। नगरवासियों ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए इसे प्रतिवर्ष आयोजित करने की इच्छा जताई। आयोजन समिति ने भी स्वर्गीय श्री भगवान सिंह पवार की स्मृति में इस प्रतियोगिता को हर वर्ष आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
इस राष्ट्रीय विराट कुश्ती दंगल का आयोजन डॉ. रणजीत सिंह पवार एवं उनके परिवार द्वारा सामूहिक रूप से किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन ने कोटा नगर को खेल गतिविधियों के क्षेत्र में एक नई पहचान देने का काम किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
खेल जगतSeptember 3, 2026राष्ट्रीय विराट कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, कोटा में गूंजा कुश्ती का रोमांच विभिन्न राज्यों से पहुंचे पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिला
बिलासपुरSeptember 2, 2026शांति समिति की बैठक में लिया निर्णय 3 सितंबर को निकलेगा शांति मार्च, समिति ने एकजुट होकर कहा—शांति और भाईचारा बिलासपुर की पहचान
बिलासपुरSeptember 2, 2026युवा मोर्चा के कार्यकर्ता संगठन की रीढ़, युवाओं की भागीदारी से संगठन को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है : अमर अग्रवाल भाजपा र्में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका: धरमलाल कौशिक
छत्तीसगढ़September 2, 2026राज्यपाल श्री डेका ने उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन का किया आत्मीय स्वागत


