रेस्टोरेंटों में खाद्य विभाग की जांच, इडली का नमूना भेजा लैब
बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने शहर के विभिन्न रेस्टोरेंटों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता व्यवस्था की जांच की। इस दौरान गांधी चौक स्थित साउथ कैफे से इडली का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया। साथ ही प्रतिष्ठान को आवश्यक सुधार के संबंध में सूचना जारी की गई।
वहीं लिटिल पंजाब रेस्टोरेंट में निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों के आधार पर नोटिस जारी किया गया। विभाग ने कहा कि शहर के खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई में अभिहित अधिकारी आर.आर. देवांगन, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीरसागर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अविषा मरावी एवं प्रतीक तिवारी मौजूद रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026विश्वकर्मा जयंती पर करगी रोड कोटा में ‘एक दीप मोदी जी के नाम’ कार्यक्रम
बिलासपुरSeptember 17, 2026साउथ कैफे, लिटिल पंजाबी रेस्टोरेंट में खाद्य विभाग की जांच, इडली का नमूना भेजा लैब
बिलासपुरSeptember 17, 2026भाजयुमो जिला बिलासपुर शहर द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला अस्पताल, में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया
बिलासपुरSeptember 17, 2026प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जीवन जनसेवा और राष्ट्र निर्माण को समर्पित : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव,एक साथ जले 10 लाख दीप, आशीर्वाद का दीया से रोशन हुआ बिलासपुर


