नकली चाय की सूचना पर माधव ट्रेडर्स में खाद्य विभाग की जांच, 23 पैकेट जब्त
बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग बिलासपुर ने नकली खाद्य सामग्री बेचे जाने की सूचना पर चाटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में जांच कार्रवाई की। विभाग की टीम ने हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के प्रतिनिधि की मौजूदगी में फर्म की जांच की।
जांच के दौरान कंपनी प्रतिनिधि द्वारा ब्रूक बॉन्ड ताजा चाय 250 ग्राम के 23 पैकेट संदिग्ध पाए जाने पर जब्त किए गए। इनका नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। वहीं, जांच के दौरान फर्म द्वारा मौके पर संबंधित खरीदी बिल प्रस्तुत नहीं किया गया।
विभाग द्वारा फर्म को खरीदी संबंधी बिल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। दस्तावेजों के आधार पर आगे जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग का कहना है कि कार्रवाई का उद्देश्य आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।
कार्रवाई के दौरान आर.आर. देवांगन, अभिहित अधिकारी, अविषा मरावी एवं प्रतीक तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026देवरी खुर्द के कन्या छात्रावास से 7 वर्षीय बच्ची बाहर निकली, व्यवस्था पर उठे सवाल ,गोल बाजार में मिली बच्ची, भाजपा नेताओं ने परिजनों से संपर्क कर सौंपा
बिलासपुरSeptember 19, 2026सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बिलासपुर जिले में सघन दौराकरगी रोड में भाजपा नेता वेंकटलाल अग्रवाल के निवास पर हुआ भव्य स्वागत
छत्तीसगढ़September 18, 2026कोरबा एनटीपीसी को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान
छत्तीसगढ़September 18, 2026प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 20वें रोजगार मेले में युवाओं से होंगे रूबरू, रायपुर में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू करेंगे नियुक्ति पत्र वितरण

