धन गुरु नानक दरबार में 5 श्री जपजी साहिब का अखंड चालीहा पाठ शुरू, 40 दिन गूंजेगी गुरबाणी
बाबा जसकीरत सिंह साहिब जी की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ, 24 नवंबर को गुरुपर्व पर होगा समापन; महान कीर्तन दरबार में संगत हुई निहाल

बिलासपुर। ( वायरलेस न्यूज) सिंधी कॉलोनी, जरहाभाठा स्थित धन गुरु नानक दरबार साहिब में गुरु भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के बीच 5 श्री जपजी साहिब जी का अखंड चालीहा पाठ साहिब आरंभ हुआ। सोमवार, 12 अक्टूबर 2026 की रात्रि 9 बजे शुरू हुए इस पावन आयोजन में बड़ी संख्या में साध-संगत ने शामिल होकर गुरु चरणों में शीश नवाया। उल्हासनगर स्थित बाबा थाहिरिया सिंह दरबार के प्रमुख बाबा जसकीरत सिंह साहिब जी एवं बाबा त्रिलोचन सिंह साहिब जी की उपस्थिति में दरबार साहिब का वातावरण गुरबाणी और वाहे गुरु के जयकारों से भक्तिमय हो उठा।
दरबार साहिब पहुंचने पर दोनों बाबाजी का साध-संगत ने पुष्प वर्षा और फूलों की मालाएं पहनाकर भावपूर्ण स्वागत किया। बाबाजी ने संगत को दर्शन देकर आशीर्वाद और लख-लख बधाइयां दीं।
40 दिनों तक 24 घंटे होगा अखंड पाठ
धन गुरु नानक दरबार साहिब में 5 श्री जपजी साहिब जी का अखंड पाठ हिंदी में लगातार 40 दिनों तक 24 घंटे जारी रहेगा। इस पावन आयोजन का समापन 24 नवंबर 2026 को गुरुपर्व के अवसर पर भोग साहिब के साथ होगा। आयोजन के दौरान प्रतिदिन अमृतवेले सुखमणि साहिब का पाठ भी किया जाएगा। इससे दरबार साहिब में प्रतिदिन गुरबाणी, सेवा और प्रभु सिमरन की आध्यात्मिक छटा बिखरेगी।
महान कीर्तन दरबार मेंगुरबाणी सुन संगत हुई निहाल
अखंड चालीहा पाठ के शुभारंभ अवसर पर महान कीर्तन दरबार भी सजाया गया। दिल्ली से पहुंचे भाई साहब जसपाल सिंह जी ने मधुर शब्द-कीर्तन प्रस्तुत कर साध-संगत को भावविभोर कर दिया। श्रद्धालुओं ने एकाग्रता और श्रद्धा के साथ गुरबाणी का श्रवण किया तथा गुरु घर की खुशियां प्राप्त कीं।
दरबार साहिब की प्रबंध व्यवस्था से जुड़े डॉ. हेमंत कलवानी ने कहा कि यह 40 दिवसीय आयोजन साध-संगत के लिए गुरु घर में हाजिरी लगाने, सेवा करने और सिमरन के माध्यम से आध्यात्मिक आनंद प्राप्त करने का विशेष अवसर है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में आयोजन में शामिल होकर गुरु घर की सेवा करने और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की।
विश्व कल्याण और सुख-शांति के लिए हुई अरदास
कार्यक्रम के समापन पर भाई साहब जसकीरत सिंह साहिब जी ने विश्व कल्याण, सुख-शांति और सर्वजन की खुशहाली के लिए अरदास की। इसके बाद उपस्थित साध-संगत के लिए गुरु का अटूट लंगर बरताया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर ग्रहण कर गुरु घर की सेवा और समर्पण की परंपरा में सहभागिता निभाई।

सेवादारों के सहयोग से सफल हुआ आयोजन
इस पावन आयोजन को सफल बनाने में दरबार के प्रमुख भाई साहब मूलचंद नारवानी, पूर्व पार्षद सुरेश वाधवानी, सोनू लालचंदनी, नरेश मेहरचंदनी, गंगाराम सुखीजा, वर्तमान वार्ड पार्षद कंचन सुरेश वाधवानी, बलराम रामानी, डॉ. हुदल दास सोमनानी, मुरली कुकरेजा, प्रकाश जग्यासी, अविनाश हिंदूजा, विष्णु धनवानी, राहुल पमनानी, अशोक मतलानी, सुरेश माधवानी, विकास बजाज, सुमित चिमनानी, रोशन, नंदलाल पोपटानी, बलवीर सिंह, राजेंद्र (पप्पू भाई), साहिल, अनीता नारवानी, ज्योति हिंदूजा, कशिश जैसवानी, स्नेहा पमनानी, पलक हरजपाल, वर्षा सुखीजा, अमृता लालचंदानी, पलक मखीजा, कंचन रोहरा, सोनिया कलवानी, मनन, डॉ. सोनम कलवानी, अक्षय कुमार, नीलम, दीपक लालवानी सहित अन्य सेवादारों का सराहनीय योगदान रहा।
धन गुरु नानक दरबार साहिब में शुरू हुआ यह अखंड चालीहा पाठ साध-संगत के लिए गुरु भक्ति, सेवा, सिमरन और आध्यात्मिक आनंद का विशेष अवसर बन गया है। अगले 40 दिनों तक यहां निरंतर गुरबाणी की मधुर वाणी गूंजेगी और श्रद्धालु गुरु चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित करेंगे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
अन्यOctober 13, 2026सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा जिला बिलासपुर शहर शिक्षा प्रकोष्ठ ने उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजित कर सम्मानित किया
धर्म-कला-संस्कृतिOctober 13, 2026धन गुरु नानक दरबार में 5 श्री जपजी साहिब का अखंड चालीहा पाठ शुरू, 40 दिन गूंजेगी गुरबाणी,बाबा जसकीरत सिंह साहिब जी की उपस्थिति में हुआ शुभारंभ, 24 नवंबर को गुरुपर्व पर होगा समापन; महान कीर्तन दरबार में संगत हुई निहाल
बिलासपुरOctober 13, 2026नवरात्रि में खाद्य विभाग का छापा, महामाया मंदिर परिसर से प्रसाद के नमूने जब्तसड़े-गले फल मौके पर नष्ट, बिना लाइसेंस कारोबार करने वालों को चेतावनी; मिठाई से लेकर किराना सामग्री तक की जांच
छत्तीसगढ़October 13, 2026डब्ल्यूआरएस मैदान में गूंजेगा जय श्रीराम, 101 फीट के रावण दहन का बनेगा भव्य नजारा विजयादशमी पर उमड़ेगा 5 लाख लोगों का जनसैलाब, राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय समेत दिग्गज होंगे शामिल; भव्य आतिशबाजी से जगमगाएगा दशहरा मैदान


