जांजगीर-नैला में आयोजित नवरात्रि मेला जाने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष पहल

बिलासपुर–चांपा–बिलासपुर के बीच मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन 16 से 20 अक्टूबर 2026 तक।

बिलासपुर – (वायरलेस न्यूज 16 अक्टूबर 2026)
रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं जांजगीर-नैला में आयोजित भव्य नवरात्रि मेले के दौरान आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से बिलासपुर–चांपा–बिलासपुर के मध्य मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक किया जा रहा है।
यह मेला स्पेशल ट्रेन निर्धारित अवधि के दौरान प्रतिदिन दोनों दिशाओं में दो-दो फेरों के लिए परिचालित होगी। साथ ही यह मेला स्पेशल ट्रेन जयरामनगर, अकलतरा एवं जांजगीर-नैला स्टेशनों पर ठहराव के साथ चलेगी।
गाड़ी का समय एवं ठहराव इस प्रकार है:
पहला फेरा
1, बिलासपुर से चांपा मेला स्पेशल ट्रेन
बिलासपुर – प्रस्थान 17:45 बजे,
जयरामनगर – आगमन 18:05 बजे, प्रस्थान 18:07 बजे,
अकलतरा – आगमन 18:23 बजे, प्रस्थान 18:25 बजे,
जांजगीर-नैला – आगमन 18:45 बजे, प्रस्थान 18:50 बजे, होते हुए 19:10 बजे चांपा स्टेशन पहुंचेगी।
2. चांपा से बिलासपुर मेला स्पेशल ट्रेन
चांपा – प्रस्थान 19:30 बजे
नैला आगमन 19:45 बजे, प्रस्थान 19:50 बजे,
अकलतरा आगमन 20:08 बजे, प्रस्थान 20:10 बजे,
जयरामनगर आगमन 20:25 बजे, प्रस्थान 20:27 बजे होते हुए 20:50 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
दूसरा फेरा
बिलासपुर से चांपा मेला स्पेशल ट्रेन
बिलासपुर – प्रस्थान 21:05 बजे,
जयरामनगर आगमन 21:25 बजे, प्रस्थान 21:27 बजे,
अकलतरा आगमन 21:42 बजे, प्रस्थान 21:44 बजे,
जांजगीर-नैला आगमन 21:58 बजे, प्रस्थान 22:00 बजे होते हुए 22:15 बजे चांपा स्टेशन पहुंचेगी।
चांपा से बिलासपुर मेला स्पेशल ट्रेन
चांपा – प्रस्थान 22:30 बजे,
जांजगीर-नैला आगमन 22:45 बजे, प्रस्थान 22:50 बजे,
अकलतरा आगमन 23:08 बजे, प्रस्थान 23:10 बजे,
जयरामनगर आगमन 23:25 बजे, प्रस्थान 23:27 बजे होते हुए 23:50 बजे बिलासपुर स्टेशन पहुंचेगी।
यात्रीगण कृपया इस मेला स्पेशल ट्रेन की सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाएं।
नोट – आज यह गाड़ी केवल दूसरे फेरे के लिए ही संचालित होगी। कल दिनांक 17 अक्टूबर से 20 अक्टूबर 2026 तक दोनों फेरों के लिए संचालित होगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 16, 2026जांजगीर-नैला में आयोजित नवरात्रि मेला जाने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु रेल्वे की विशेष पहल,बिलासपुर–चांपा–बिलासपुर के बीच मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन 16 से 20 अक्टूबर तक
बिलासपुरOctober 16, 2026सौर ऊर्जा अपनाकर घर का खर्च घटाएं, ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनें : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव
राष्ट्रीयOctober 15, 20261993 बैच के आईपीएस जितेन्द्र कुमार होंगे रेल्वे सुरक्षा बल (RPF) के महानिदेशक (DG)
बिलासपुरOctober 15, 2026लाला लाजपत राय नगर की जर्जर सड़कों से त्रस्त जनता: पूर्व विधायक प्रतिनिधि फराज़ खान की दो-टूक मांग— जल्द हो डामरीकरण


