तखतपुर-मुंगेली मार्ग पर दर्दनाक हादसा: विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन की मौत
सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे तीनों, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से गई जान; जर्जर सड़क को लेकर उठे सवाल
बिलासपुर/( वायरलेस न्यूज) मुंगेली जिले के दसरंगपुर में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में मुंगेली विधायक एवं पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले के रिश्तेदार अधीन मोहले सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह करीब 6:30 बजे हुआ, जब तीनों मॉर्निंग वॉक के लिए मुख्य मार्ग पर निकले थे। इसी दौरान मुंगेली की ओर जा रहे एक पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में अधीन मोहले, बल्लू बघेल और गंगाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को तत्काल जिला अस्पताल, मुंगेली ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक का माहौल है।
मॉर्निंग वॉक के दौरान काल बनकर आया पिकअप
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह अधीन मोहले अपने दो साथियों के साथ टहलने निकले थे। वे मुख्य मार्ग पर थे, तभी मुंगेली की ओर जा रहे पिकअप वाहन ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि तीनों को जान नहीं बचाई जा सकी। अधीन मोहले, विधायक पुन्नूलाल मोहले के परिवार से संबंधित थे।
पुलिस जुटी जांच में, CCTV फुटेज खंगाले जा रहे
जरहागांव थाना प्रभारी के अनुसार, हादसे में घायल तीनों व्यक्तियों को जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की मदद ली जा रही है।
जर्जर सड़क पर फिर उठे सवाल
बिलासपुर से तखतपुर होते हुए मुंगेली तक सड़क की जर्जर स्थिति को लेकर लंबे समय से शिकायतें किए जाने की बात सामने आ रही है। इसके बावजूद सड़क की स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दर्दनाक हादसे के बाद सड़क की हालत और यातायात सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं।
हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। स्थानीय लोगों की सुरक्षा के लिए संबंधित विभाग को सड़क की स्थिति और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयOctober 15, 20261993 बैच के आईपीएस जितेन्द्र कुमार होंगे रेल्वे सुरक्षा बल (RPF) के महानिदेशक (DG)
बिलासपुरOctober 15, 2026लाला लाजपत राय नगर की जर्जर सड़कों से त्रस्त जनता: पूर्व विधायक प्रतिनिधि फराज़ खान की दो-टूक मांग— जल्द हो डामरीकरण
अन्यOctober 15, 2026जितेन्द्र कुमार होंगे रेलवे सुरक्षा बल के महानिदेशक, RPF को मिला नया मुखिया
अन्यOctober 15, 2026तखतपुर-मुंगेली मार्ग पर दर्दनाक हादसा: विधायक पुन्नूलाल मोहले के भाई समेत तीन की मौत सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे


