W.E. बिलासपुर का एक्सक्लूसिव ‘सफेद शहरी गरबा’ बना यादगार उत्सव
सफेद परिधानों में सजी महिलाओं ने जमकर किया गरबा, शानदार सजावट और व्यवस्थाओं की सभी ने की सराहना

बिलासपुर।( वायरलेस न्यूज) W.E. (Women Entrust) बिलासपुर द्वारा 13 अक्टूबर को आयोजित एक्सक्लूसिव ‘सफेद शहरी गरबा’ बेहद भव्यता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। सीमित प्रतिभागियों के लिए आयोजित इस विशेष गरबा संध्या में महिलाओं ने संगीत, नृत्य, स्वादिष्ट व्यंजनों और मनोरंजक गतिविधियों का भरपूर आनंद लिया। नवरात्रि के उल्लास से सराबोर इस शाम में सभी महिलाएं खूबसूरत सफेद परिधानों में सजी नजर आईं, जिसने पूरे आयोजन को एक आकर्षक और खास पहचान दी।
कार्यक्रम का आयोजन Saniya Agrawal,Aditi Nathani सोनल अग्रवाल and रुचि अग्रवाल के नेतृत्व में किया गया, जबकि शिल्पा शाह और आद्या अग्रवाल का विशेष सहयोग रहा। आयोजन की शानदार सजावट, बेहतरीन व्यवस्थाओं और अनूठी थीम ने सभी का दिल जीत लिया। उपस्थित महिलाओं ने सोनल अग्रवाल और रुचि अग्रवाल की आयोजन क्षमता, खूबसूरत डेकोर और व्यवस्थाओं की जमकर सराहना की। सभी ने W.E. बिलासपुर का आभार व्यक्त करते हुए इतने शानदार और यादगार आयोजन के लिए संस्था की प्रशंसा की।
कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण ‘गरबा क्वीन ऑफ द नाइट’ का खिताब रहा, जिसे अविका तिवारी ने अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त विभिन्न श्रेणियों में भी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं का उत्साह, उमंग और आपसी मेलजोल देखते ही बनता था।
इस आयोजन को टाइटल स्पॉन्सर प्रीमियर एकेडमी, डॉ. रानित गुम्बर, तथा को-स्पॉन्सर्स तनिष्क बिलासपुर का सहयोग प्राप्त हुआ। वहीं Flirte, Masaara, Ternam, House of Beauty, Play Bloom, Tatva और Inner Secret ने नकद सहयोग, गिफ्ट वाउचर और आकर्षक पुरस्कारों के माध्यम से आयोजन को और खास बनाया।
W.E. बिलासपुर का ‘सफेद शहरी गरबा’ केवल एक गरबा आयोजन नहीं, बल्कि महिलाओं के बीच दोस्ती, एकता, आपसी जुड़ाव और खुशियां साझा करने का एक खूबसूरत अवसर बना। प्रतिभागियों की शानदार प्रतिक्रिया और सभी के चेहरों पर खुशी ने इस आयोजन को यादगार बना दिया। W.E. बिलासपुर की इस पहल ने एक बार फिर साबित किया कि बेहतरीन योजना, रचनात्मकता और सामूहिक प्रयास से किसी भी उत्सव को खास बनाया जा सकता है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 14, 2026मां की आराधना के साथ मानव सेवा ही नवरात्रि का सच्चा संदेश:महंत ओम नारायण द्विवेदी
अन्यOctober 14, 2026W.E. बिलासपुर का एक्सक्लूसिव ‘सफेद शहरी गरबा’ बना यादगार उत्सव,सफेद परिधानों में सजी महिलाओं ने जमकर किया गरबा, शानदार सजावट और व्यवस्थाओं की सभी ने की सराहना
अन्यOctober 14, 2026त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा दल की ताबड़तोड़ कार्रवाई: कुट्टू व सिंघाड़े के आटे के विधिक नमूने लिए गए, फंगस युक्त 85 डिब्बा अमूल आइसक्रीम मौके पर नष्ट,इंडियन कॉफी हाउस, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट का निरीक्षण स्वच्छता की हिदायत
अन्यOctober 13, 2026सेवा मेरा योगदान कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा जिला बिलासपुर शहर शिक्षा प्रकोष्ठ ने उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजित कर सम्मानित किया


