🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा दल की ताबड़तोड़ कार्रवाई: कुट्टू व सिंघाड़े के आटे के विधिक नमूने लिए गए, फंगस युक्त 85 डिब्बा अमूल आइसक्रीम मौके पर नष्ट,इंडियन कॉफी हाउस, श्री साईं कैफे और पंजाबी रेस्टोरेंट का निरीक्षण  स्वच्छता की हिदायत

On: October 14, 2026 12:21 PM

त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा दल की ताबड़तोड़ कार्रवाई: कुट्टू व सिंघाड़े के आटे के विधिक नमूने लिए गए, फंगस युक्त 85 डिब्बा अमूल आइसक्रीम मौके पर नष्ट

बिलासपुर:( वायरलेस न्यूज)

आगामी त्योहारी सीजन को दृष्टिगत रखते हुए जनस्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग, बिलासपुर द्वारा जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण एवं जांच अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा दल ने मंदिर चौक स्थित इंस्टाकार्ट प्राइवेट लिमिटेड का आकस्मिक निरीक्षण किया। त्योहारों में व्रत व उपवास के दौरान उपयोग होने वाले कुट्टू आटा और सिंघाड़ा आटा की गुणवत्ता की जांच हेतु दोनों के विधिक (लीगल) नमूने विधिवत एकत्र किए गए।

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान में संधारित ‘अमूल शालीमार आइसक्रीम’ में फंगस (फफूंद) लगा पाया गया। जनस्वास्थ्य के प्रति जोखिम को देखते हुए विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फंगस युक्त कुल 85 डिब्बे (प्रत्येक 68 ग्राम) को मौके पर ही विनष्ट कराया। साथ ही विस्तृत गुणवत्ता परीक्षण के लिए इसका सर्विलांस सैंपल लेकर प्रयोगशाला (लैब) प्रेषित किया गया।

इसके अतिरिक्त खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा शहर के प्रमुख खाद्य प्रतिष्ठानों का भी सघन निरीक्षण किया गया, जिनमें मुख्य रूप से:

  • इंडियन कॉफी हाउस, सरकंडा
  • श्री साईं कैफे
  • पंजाबी रेस्टोरेंट, सिम्स चौक, सदर बाजार

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को स्वच्छता मानकों का कड़ाई से पालन करने, केवल वैध व गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्रियों का संधारण करने तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के नियमों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए गए।

कार्रवाई के दौरान मौके पर अभिहित अधिकारी आर. आर. देवांगन, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीरसागर पटेल तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी अविषा मरावी एवं प्रतीक तिवारी उपस्थित रहे। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि त्योहारी सीजन में आम नागरिकों को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने हेतु यह जांच अभियान निरंतर जारी रहेगा।


Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment