अर्पिता ऑफिसर्स क्लब में गरबा एवं डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन

बिलासपुर।( वायरलेस न्यूज) अर्पिता ऑफिसर्स क्लब द्वारा नवरात्रि के पावन अवसर पर गरबा एवं डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कलेक्टर पत्नी श्रीमती निकिता अग्रवाल के मार्गदर्शन में तथा श्रीमती शशि अमर अग्रवाल के आतिथ्य में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ।
पूजा-अर्चना के पश्चात क्लब की सदस्याओं ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ पारंपरिक गरबा और डांडिया प्रस्तुतियों में भाग लिया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने गरबा एवं डांडिया की मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बाँध दिया। पूरे आयोजन में भक्तिमय वातावरण के साथ-साथ उत्साह, उल्लास और आपसी सौहार्द की झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर श्रीमती सहाना जी एवं सोनिया प्रकाश सर्वे की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की सचिव रजनी खांडेकर , कोषाध्यक्ष अलका तिवारी तथा श्वेता साव, श्रीता तिवारी, अलका अग्रवाल, नीलिमा रात्रे, रेखा गर्ग एवं भारती दीक्षित सहित क्लब की अन्य सदस्याओं का सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया। इसके पश्चात सामूहिक रात्रिभोज के साथ समारोह का समापन हुआ।
यह आयोजन धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति एवं महिला एकता का सुंदर प्रतीक बना। सभी सदस्याओं ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और इस यादगार संध्या को हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिOctober 17, 2026अर्पिता ऑफिसर्स क्लब में गरबा एवं डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन
छत्तीसगढ़October 16, 2026जांजगीर-नैला में आयोजित नवरात्रि मेला जाने वाले यात्रियों की सुविधा हेतु रेल्वे की विशेष पहल,बिलासपुर–चांपा–बिलासपुर के बीच मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन 16 से 20 अक्टूबर तक
बिलासपुरOctober 16, 2026सौर ऊर्जा अपनाकर घर का खर्च घटाएं, ऊर्जा में आत्मनिर्भर बनें : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव
राष्ट्रीयOctober 15, 20261993 बैच के आईपीएस जितेन्द्र कुमार होंगे रेल्वे सुरक्षा बल (RPF) के महानिदेशक (DG)


