बिलासपुर(वायरलेस न्यूज़)
कोविड-19 एक वैश्विक महामारी है, शासन की गाईड लाईन के अनुसार एक बाईक में दो लोगों का सवार होना भी सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों को तोडऩे के समान है जब वह व्यक्ति अलग-अलग जगहों से है। ऐसे में रैली निकालकर समाज को क्या सीख देेना चाह रहे है यह तो समझ से परे है किंतु अतिउत्साह भी इस वैश्विक महामारी की चपेट में ला सकता है। आज देर शाम सरकण्डा थाना के एसपीओ ने प्रशिक्षु डीएसपी थाना प्रभारी ललिता मेहर के नेतृत्व में रैली निकाली इस इस रैली ने थाना क्षेत्र के मुख्य मार्गो के अलावा गली मोहल्लों में भी घूम-घूम कर जनता को घर मे ही रहने का संदेश दिया। यह रैली ऐसे समय मे निकाली गई जब शाम को दुग्ध विक्रय के लिए छूट दी गयी थी ताकि बाहर निकली जनता को अधिक से अधिक संख्या में यह संदेश दिया जा सके कि पुलिस लगातार सड़को में सक्रिय हो कर चौकसी कर रही हैं और अनावश्यक रूप से घर से निकलने पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। यहां तक की बात समझ में आती है किंतु एक साथ दो दर्जन बाईक और चार दर्जन से भी अधिक लोग एक साथ दिखें वह भी बिना सोशल डिस्टेंसिंग के। यह बात आज नगर में चर्चा का विषय रही है। बहरहाल कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों में जागरूकता लाने की कोशिश काबिले तारीफ तो है पर कायदे में रह कर करें तो इसकी शोभा और बढ़ाई जा सकती है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 24, 2026कलेक्टर संजय अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक, विमान सुरक्षा एवं वन्यजीवों से बचाव के उपायों पर हुई चर्चा
बिलासपुरSeptember 24, 2026वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने पर कोटा में गूंजेगा राष्ट्रभाव का स्वर,25 सितंबर को सरस्वती शिशु मंदिर में होगा सामूहिक वंदे मातरम् गायन, भैया-बहिनों ने किया पूर्वाभ्यास
अन्यSeptember 24, 2026श्रीकांत वर्मा की कर्मभूमि से शिवसेना के विस्तार का शंखनाद, डॉ. अभिषेक वर्मा बोले —बिलासपुर से मेरा रिश्ता अटूट
छत्तीसगढ़September 23, 2026मंत्रिपरिषद ने पेंशन बंद करने का नहीं दिया था आदेश, गलत व्याख्या का आरोप,अनुदानित शिक्षक संघ ने 1 और 11 सितंबर के आदेश वापस लेने की मांग की, लंबित पेंशन तत्काल जारी करने की मांग

