🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

दस करोड़ की सट्टा पट्टी के साथ दबोचे गए 6 सटोरिये…

On: September 27, 2020 4:24 PM


रायपुर।(वायरलेस न्यूज़) राजधानी रायपुर में आईपीएल टी 20 पर लगे दस करोड़ के दांव का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने इतनी बड़ी रकम की सट्टा पट्टी के साथ छह सटोरियों को पकड़ा है। राजधानी में सट्टेबाजों की धरपकड़ का अभियान तेजी से जारी है। पुलिस ने तेलीबांधा थाना क्षेत्र में सट्टा के अवैध कारोबार में लगे 6 सटोरियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है। रायपुर में सख्ती से लागू लॉक डाउन के दौरान सट्टेबाजों ने इस गोरखधंधे को चलाने नया तरीका निकाला है। सटोरिए कार में घूमते हुए सट्टा खिला रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों ने कल हो रहे कोलकाता नाइट राइडर्स विरुद्ध सनराइजर्स हैदराबाद के मैच में 10 करोड़ का सट्टा बुक किया था। आरोपियों के पास से पुलिस ने 55 हजार 880 रुपए नकद, लैपटॉप, मोबाइल फोन, कम्युनिकेटर मशीन के साथ ही 10 करोड़ से ज्यादा की सट्टा पट्टी जब्त की है। तेलीबांधा थाने में इनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला कायम किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment